टीवी के ‘राम’ निभाएंगे पीएम मोदी का किरदार, ‘आर्टिकल 370’ में अरुण गोविल ने चौंकाया!
- Written By: सुनीता पांडे
मुंबई: सीरियल ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ने वाले एक्टर अरुण गोविल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में अरुण गोविल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाने जा रहे हैं। ट्रेलर में एक्टर के मोदी अवतार ने सभी को चौंका दिया है।
‘आर्टिकल 370’ का ट्रेलर 8 फरवरी को रिलीज हुआ है, जिसमें अरुण कहते नजर आए, ‘कश्मीर ने बहुत पीड़ा झेला है। हम इसे इस हाल में नहीं छोड़ेंगे। हम आर्टिकल 370 हटाएंगे।’ फिल्म में किरण करमरकर गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका में नजर आएंगे। उनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Israel Crime: यरुशलम के एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय वर्कर की हत्या, इजरायली आरोपी गिरफ्तार
PM मोदी जिम्मेदार नहीं! प्रधानमंत्री के सपोर्ट में सामने आए NEET टॉपर्स, पेपर लीक को लेकर कही बड़ी बात
पेपर लीक पर आर-पार के मूड में केंद्र सरकार! देर रात PM मोदी का ऐलान, आज कैबिनेट में पेश होगा नया मसौदा- VIDEO
Explainer: पक्ष-विपक्ष दोनों चर्चा को तैयार… फिर क्यों संसद ठप? जानें छात्रों के मुद्दे पर कहां फंस रहा पेंच
फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के ट्रेलर की शुरुआत कश्मीर से होती है। जिसमें सबसे पहले यामी गौतम को दिखाया गया है। इसमें एक आतंकवादी का इंटरव्यू, कश्मीर में हुए दंगों और पुलवामा घटना को भी दिखाया गया है। यहां अरुण गोविल को पीएम की भूमिका में दिखाया गया है जब वह पुलवामा में शहीद हुए जवानों के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इसके बाद राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन में इसे दर्शाया गया है। अरुण गोविल को एक बार में देखकर कोई भी पहचान नहीं पाएगा, लेकिन उनका लुक पूरी तरह से पीएम नरेंद्र मोदी जैसा बनाया गया है।
#ArunGovil as Modi Ji in Upcoming movie #Article370 #YamiGautam
पहचान गए तो एक लाइक तो बनता है pic.twitter.com/A4mfbLCF6r — Abki Baar 400 Par (@UtkrishtAffairs) February 8, 2024
वहीं ‘आर्टिकल 370’ में यामी एक बार फिर सीरियस रोल में नजर आएंगी। फिल्म में यामी के अलावा प्रियामणि भी अहम भूमिका निभा रही हैं. फिल्म में अरुण गोविल, किरण करमरकर, वैभव तत्ववादी, स्कंद ठाकुर और अश्विनी कौल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में राज जुत्शी, सुमित कौल, राज अर्जुन, असित गोपीनाथ रेडिज, अश्विनी कुमार और इरावती हर्षे मायादेव भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित, ‘आर्टिकल 370’ का निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने किया है। यह फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
