Govinda-Sunita Ahuja विवाद पर भांजी आरती सिंह का रिएक्शन आया सामने, बोली- मैं बड़ों के बीच नहीं बोलूंगी

Arti Singh Reaction: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर जारी चर्चाओं के बीच आरती सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि वह परिवार के बड़ों के निजी मामले में दखल नहीं देना चाहतीं।
Arti Singh on Govinda Sunita Ahuja
आरती सिंह और गोविंदा- सुनीता आहूजा(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Arti Singh on Govinda-Sunita Ahuja: बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच का विवाद बढ़ते ही जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही सुनीता आहूजा और उनके बेटे यशवर्धन को एक साथ फैमिली कोर्ट में देखा गया था।

फैमिली कोर्ट से बाहर आने के बाद गोविंदा के मैनेजर ने जानकारी दी कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ केस वापस ले लिया है। हालांकि इसके बावजूद भी सुनीता आहूजा गोविंदा को लेकर बड़े खुलासे कर रही है। अब गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने इस विवाद में पहली बार अपना रिएक्शन शेयर किया है।

आरती सिंह ने कही बड़ी बात

पैपराजी से बातचीत के दौरान गोविंदा की भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह ने इस मुद्दे को लेकर अपना रिएक्शन शेयर किया है। आरती सिंह ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के विवाद के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि मैंने पहले भी यहीं कहा है और अभी भी यहीं कहूंगी कि मैं अपने बड़ों के बीच नहीं बोलती हूं। ये मामा और मामी का आपसी मामला है और जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं, वो बहुत अच्छे से फुटेज ले रहे हैं। मैं ये नहीं करूंगी क्योंकि मैं भी उसी परिवार का हिस्सा हूं।

मामी से बात करूंगी

जब एक पैपराजी ने आरती सिंह से सवाल किया कि गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर उनकी क्या फीलिंग है, तो इस पर आरती का जवाब सुनने लायक था। आरती सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि मेरी जो फीलिंग है, वो में रात को कृष्णा को कॉल करके बताऊंगी। मेरी जो फीलिंग है मैं टीना से बात करूंगी, यश से बात करूंगी, अपनी मम्मी से बात करूंगी, मैं सुनीता मामी से बात करूंगी, मैं अपनी फीलिंग अपने परिवार से बताऊंगी, मैं अपनी फीलिंग दुनिया में बताना उचित नहीं समझती।

Arti Singh on Govinda Sunita Ahuja
इंटरनेट से हटेगें जान्हवी कपूर के अश्लील फोटोज और वीडियोज, हाईकोर्ट ने दी मंजूरी, जानें क्या है पूरा मामला

कश्मीरा ने भी शेयर की थी पोस्ट

इससे पहले गोविंदा की भांजीबहू और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें कश्मीरा ने लिखा था कि तो क्या सच्चा प्यार ऐसा ही होता है? क्या ऐसा होता है? क्या कोई किसी से इतना प्यार करता है कि वह इसके लिए पैसे देगा और अपने इंसान को खास महसूस कराएगा? ऐसा प्यार कहाँ है और यह इंसान कौन है? शादियाँ टूट रही हैं और लोग धोखा दे रहे हैं, इससे मैं बहुत निराश हूँ। मुझे लगता है कि मुझे असलियत जानने की ज़रूरत है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com