इंटरनेट से हटेगें जान्हवी कपूर के अश्लील फोटोज और वीडियोज, हाईकोर्ट ने दी मंजूरी, जानें क्या है पूरा मामला

Janhvi Kapoor के व्यक्तित्व अधिकार मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने 552 बेहद अश्लील और यौन रूप से आपत्तिजनक इंटरनेट लिंक हटाने का निर्देश दिया है, लेकिन सभी 6884 लिंक पर एकसाथ कार्रवाई से इनकार किया।
Janhvi Kapoor
जान्हवी कपूर (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Janhavi Kapoor Obscene Photos: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पॉर्न साइट्स पर अपनी आपत्तिजनक कटेंट को लेकर जान्हवी कपूर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची थी। हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने सभी 6884 आपत्तिजनक इंटरनेट लिंक को हटाने से इंकार कर दिया है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने 552 यूआरएल को इंटरनेट से तुरंत हटाने का आदेश दिया है, जिसमें जान्हवी कपूर से जुड़ी बेहद अश्लील और यौन रूप से आपत्तिजनक कंटेट पाए गए हैं। जस्टिस अनूप जयराम भंभानी ने इसको लेकर कहा है कि 6884 लिंक अलग-अलग श्रेणियों से जुड़े हुए हैं। ऐसे में सभी लिंक को एक ही आदेश के तहत हटाने का निर्देश देना उचित नहीं होगा।

(खबर अपडेट की जा रही है)

Navbharat Live
navbharatlive.com