Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Armie Hammer: जानें कौन हैं आर्मी हैमर, नरभक्षी होने का आरोप, अब क्यों हो रही है चर्चा

आर्मी हैमर हॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं, 2021 में उन पर नरभक्षी होने का कथित आरोप लगा था। अब एक पॉडकास्ट के दौरान हैमर ने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने जिंदा जानवर का दिल काट कर खाया है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Feb 12, 2025 | 09:26 PM

आर्मी हैमर ने कबूल की जिंदा जानवर का दिल खाने की बात, नरभक्षी होने का लग चुका है आरोप

Follow Us
Close
Follow Us:

Armie Hammer: आर्मी हैमर हॉलीवुड में वापसी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच उनका एक पॉडकास्ट चर्चा में आ गया है, जहां उन्होंने जिंदा जानवर के दिल का टुकड़ा खाने की बात स्वीकार की है। उनके इस बयान से बवाल मच गया है। उनके इस बयान को उनके ऊपर लगे कथित तौर पर नरभक्षी होने के आरोपों से जोड़कर देखा जा रहा है।
साल 2021 में उन पर नरभक्षी होने का आरोप कई महिलाओं (पूर्व प्रेमिकाओं) ने लगाया था। इतना ही नहीं उन पर यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया गया था। हालांकि आर्मी हैमर पर दोष साबित नहीं हुआ, लेकिन इन आरोपों ने उन्हें हॉलीवुड से बाहर कर दिया था। करीब 4 साल के बाद वो अब फिर हॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- आप संस्कृति का पाठ मत पढ़ाइए, रणवीर इलाहाबादिया पर रवि किशन की टिप्पणी से भड़के यूजर्स 

कौन हैं आर्मी हैमर
आर्मी हैमर हॉलीवुड अभिनेता हैं, उन्होंने ‘कॉल मी बाय योर नेम’ जैसी फिल्मों में काम किया है। साल 2022 में ‘डेथ ऑन द नाइल’ नाम की फिल्म में उन्हें आखिरी बार देखा गया था।  2021 में उन पर लगे नरभक्षी होने के आरोपों की वजह से उन्हें हॉलीवुड से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। जिस वजह से उनके हाथ से कई बड़े प्रोजेक्ट और फिल्म चली गई थी।  उनकी पूर्व प्रेमिकाओं ने उनपर नरभक्षी कल्पना रखने का आरोप लगाया था और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, हालांकि उन पर यह आरोप सिद्ध नहीं हुआ और उन पर कोई मुकदमा नहीं चला।

सम्बंधित ख़बरें

मंजूरी मिली, पर काम रुका: छत्रपति संभाजीनगर अस्पताल परियोजना पर सवाल, जीआर का इंतजार

Mumbai Share Trading Fraud के नाम पर 89 लाख की ठगी, नाशिक से दो आरोपी गिरफ्तार

ड्राइवर को बनाया बंधक, आंखों पर बांधी पट्टी; पढ़िए यवतमाल में हुए सनसनीखेज तुअर लूट का खुलासा की पूरी कहानी

World Rat Day: आखिर कैसे पूरी दुनिया पर छा गए ये छोटे जीव, वर्ल्ड रैट डे पर जानें चूहों से जुड़ी दिलचस्प बातें

आर्मी हैमर ने कबूल की जिंदा जानवर का दिल खाने की बात
आर्मी हैमर इस समय अपने पॉडकास्ट में दिए गए बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। नरभक्षी होने के आरोप का तो उन्होंने खंडन किया, लेकिन आर्मी हैमर ने खुलासा किया कि एक बार शिकार के दौरान उन्होंने एक जानवर के दिल का कुछ हिस्सा खाया था। उन्होंने आगे यह भी बताया कि यह शिकारी से जुड़ी एक पुरानी परंपरा है। जिसके लिए लोग आपको उकसाते हैं और आपको ऐसा करना पड़ता है। आर्मी हैमर ने बताया कि यह शिकार की एक रस्म है और इसे नरभक्षी होने वाली कल्पनाओं के साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।  शिकार के वक्त इसे एक अनुष्ठान की तरह से लिया जाता है, मैं ऐसे कई लोगों को जानता हूं, जो पहली बार शिकार पर गए और उन्हें भी वैसा ही कुछ करना पड़ा था।

Armie hammer confirm eating animal heart amid cannibalism controversy know about it

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 12, 2025 | 09:26 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.