अर्जुन कपूर पैपराजी पर भड़के, बोले- थोड़ा शांति रखो, ट्रोलर्स ने कहा- इनके भी फैंस होते हैं क्या?

Arjun Kapoor News: मुंबई के एक इवेंट में अर्जुन कपूर पैपराजी पर भड़कते नजर आए जब उन्होंने फैंस को फोटो लेने से रोकने की कोशिश की। उन्होंने मीडिया को टोका और कहा कि लोग फोटो लेना चाहते हैं, तो लेने दो।
Arjun Kapoor lashed out at paparazzi saying Calm down
अर्जुन कपूर पैपराजी पर भड़के
Published on: 
Updated on: 

Arjun Kapoor Trolled: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर हाल के दिनों में अपनी फिल्मों और बयानों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि इस बार वह किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि पैपराजी पर गुस्सा दिखाने के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। मुंबई में एक इवेंट के दौरान अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फोटोग्राफर्स को डांटते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया।

दरअसल, अर्जुन कपूर हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया। हमेशा की तरह मीडिया फोटोग्राफर्स ने अर्जुन से पोज देने को कहा, जिस पर एक्टर ने मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ पोज दिया। इसी बीच अचानक कुछ फैंस अर्जुन के पास पहुंचे और उनके साथ फोटो क्लिक करवाने लगे। जैसे ही फैंस करीब आए, पैपराजी ने ऊंची आवाज में उन्हें दूर हटने को कहा ताकि साफ शॉट मिल सके।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

पैपराजी की इस हरकत से अर्जुन कपूर नाराज हो गए। उन्होंने मीडिया वालों को रोकते हुए कहा कि थोड़ा शांति रखो, लोग फोटो लेना चाहते हैं तो लेने दो। इसके बाद उन्होंने अपने फैंस के साथ धैर्यपूर्वक फोटो खिंचवाईं और वहां से निकल गए। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

फैंस का रिएक्शन

वीडियो के सामने आते ही यूजर्स ने अर्जुन कपूर को निशाने पर ले लिया। जहां कुछ लोगों ने उनकी फैंस के प्रति विनम्रता की तारीफ की, वहीं अधिकतर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि अरे वाह! अर्जुन कपूर के भी फैंस होते हैं? तो वहीं दूसरे ने कहा कि इतना एटीट्यूड किस बात का? फिल्मों में तो कुछ खास चल नहीं रहा। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि पैपराजी पर गुस्सा दिखा दिया, अब फैंस से प्यार दिखाना पड़ेगा, ताकि इमेज सही रहे।

अर्जुन कपूर ने दिखाई फैंस के प्रति इज्जत

ट्रोलिंग के बावजूद अर्जुन कपूर के कुछ फैंस ने उनका पक्ष लिया। उन्होंने कहा कि अर्जुन का रिएक्शन बिल्कुल सही था क्योंकि उन्होंने पैपराजी के मुकाबले फैंस को प्राथमिकता दी। फैंस ने यह भी कहा कि अर्जुन ने जिस संयम के साथ सब संभाला, वह उनकी सच्ची स्टार पर्सनालिटी को दिखाता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म ‘कुट्टी’ में नजर आए थे। अब वह अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में निगेटिव रोल में दिखेंगे। फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म अर्जुन के करियर के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com