Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सैफ अली खान के बाद अर्जुन कपूर के साथ हुआ बड़ा हादसा, फिल्म के सेट पर धड़ाम से गिरी छत, जानें एक्टर का हाल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में अर्जुन कपूर को चोट लग गया।

  • By सोनाली झा
Updated On: Jan 18, 2025 | 04:46 PM

अर्जुन कपूर के साथ हुआ बड़ा हादसा

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में अर्जुन कपूर को चोट लग गया। अर्जुन कपूर, जैकी भगनानी और निर्देशक मुदस्सर अजीज पर फिल्म के सेट पर छत गिर गया। इस दौरान तीनों घायल हो गए। हालांकि राहत की बात यह है कि न तो अभिनेताओं और न ही क्रू के किसी सदस्य को गंभीर नुकसान हुआ है. अर्जुन, जैकी और मुदस्सर को मामूली चोटें आईं हैं।

फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी में अर्जुन कपूर के अलावा भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत भगनानी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुराने हॉल में आवाज के कंपन से सेट हिल गया, जिसके कारण छत गिर गई। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अशोक दुबे ने ईटाइम्स को बताया कि अर्जुन कपूर की कोहनी और सिर में चोट आई है। इसी बीच डीओपी मनु आनंद के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है।

ये भी पढ़ें- केरल की वादियों में गूंजेगी ‘परम सुंदरी’ की कहानी, जाह्नवी और सिद्धार्थ की जोड़ी का धमाका!

सम्बंधित ख़बरें

‘ऐसे पिता बहुत कम होते हैं’, शर्मिला टैगोर ने जेह-तैमूर संग सैफ के बॉन्ड पर की दिल छू लेने वाली बात

सैफ अली खान पर हमले का जिक्र करते हुए भावुक हुईं सारा, पॉडकास्ट में छलका मां शर्मिला टैगोर का दर्द

आमिर खान के बाद तैमूर-जेह संग वेकेशन पर रवाना हुए सैफ अली खान और करीना कपूर, देखें वायरल वीडियो

Akshay Kumar Haiwaan Look: अक्षय कुमार की हैवान का लुक लीक, लंबे बाल और घनी दाढ़ी में लगे डरावने

अर्जुन कपूर के अलावा कैमरा अटेंडेंट को रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई है। जब यह घटना घटी तब कोरियोग्राफर विजय गांगुली भी अभिनेताओं के साथ सेट पर थे। उन्होंने कहा कि शूटिंग का पहला दिन अच्छा गुजरा था, लेकिन दूसरे दिन में बड़ा हादसा होते होते रह गया। विजय गांगुली ने सेट पर हादसे को लेकर कहा कि हम मॉनिटर पर थे, तभी अचानक छत गिर गया। सैभाग्य से यह टुकड़ों में गिरा और हमारी रक्षा के लिए पास एक कुंड था।

विजय गांगुली ने आगे बताया कि अगर पूरी छत हमारे ऊपर गिर जाती तो यह बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि इस घटना में भी कई लोगों को चोट आई है। प्रोडक्शन कंपनियां यकीनन सुरक्षा उपायों की जांच करती है। हालाँकि, कई बार, शूटिंग वाले स्थान की सुरक्षा को ठीक से सत्यापित नहीं किया जाता है। हालांकि अर्जुन कपूर ने अभी तक इस घटना पर कुछ रिएक्ट नहीं किया है। इस बीच, ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Arjun kapoor had a big accident the roof collapsed on the set of the film

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 18, 2025 | 04:46 PM

Topics:  

  • Arjun Kapoor
  • Big Accident
  • Saif Ali Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.