Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हीरो बनने पर उठते थे सवाल, विलेन बनकर मिला प्यार, उमड़ा अर्जुन कपूर का जज्बात

अर्जुन कपूर को हीरो बनने पर आलोचना झेलनी पड़ती थी, लोग उनके एक्टिंग पर सवाल उठाते थे, लेकिन विलन बनने के बाद लोग उन पर प्यार बरसा रहे हैं। उनके एक्टिंग की तारीफ की जा रही है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Nov 06, 2024 | 09:53 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अर्जुन कपूर के हीरो बनने पर सवाल उठाया जाता था, उनकी एक्टिंग की आलोचना की जाती थी, लेकिन जैसे ही अर्जुन कपूर ‘सिंघम अगेन’ में विलेन बने लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, उनके एक्टिंग की सराहना की जा रही है। अचानक से यह बदलाव नहीं आया है अर्जुन कपूर ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है और खुद अर्जुन कपूर इस बात को बता रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके ऊपर बनाए गए मीम्स को शेयर किया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि उनके पुरानी एक्टिंग और उनकी अबकी एक्टिंग की तुलना भी की गई है। कुछ पुराने मीम्स है जहां लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ नए मीम्स हैं जिसमें लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। कैप्शन में अर्जुन कपूर ने बड़ा ही भावनात्मक नोट लिखा है। जिसका सारांश यह है कि जिन्होंने तारीफ की उनका धन्यवाद, जिन्होंने आलोचना की उनका भी धन्यवाद, क्योंकि उन्हीं की वजह से मैं अपने एक्टिंग में और हार्ड वर्क कर पाया और अब जिस मुकाम पर हूं वह उनकी बदौलत है।

ये भी पढ़ें- गोधरा कांड पर बनी फिल्म को लेकर विक्रांत मैसी को मिल रही है धमकी…

मतलब साफ है अर्जुन कपूर उनके एक्टिंग की आलोचना से परेशान हुआ करते थे, जब लोग उन्हें ट्रोल करते थे तो उसका दुख भी उन्हें होता था। लेकिन अब लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वह लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए नजर आए हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि ‘सिंघम अगेन’ अर्जुन कपूर के लिए टर्निंग पॉइंट वाली फिल्म साबित हुई है। क्योंकि इस फिल्म ने उनको लेकर लोगों की सोच ही बदल दी है। हीरो के किरदार में उन्हें कम पसंद किया गया लेकिन अब वह आने वाले वक्त में और भी बेहतर विलेन बनकर सबके सामने आएंगे।

‘सिंघम अगेन’ रिलीज होने के पहले खुद अर्जुन कपूर ने बताया था कि यह फिल्म उनके लिए बहुत बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। वह इसी तरह की फिल्म करने का सपना बचपन से देखा करते थे। जिस फिल्म में उनके करने के लिए बहुत कुछ हो और उस फिल्म में ढेर सारे कैरेक्टर हों, बड़े-बड़े कलाकार हों और उनका यह सपना पूरा हुआ। साथ ही अब उन्हें  लोगों का प्यार भी मिल रहा है।

Arjun kapoor flop hero and hit villain actor acting journey from debut to singham again

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 06, 2024 | 09:53 PM

Topics:  

  • Arjun Kapoor

सम्बंधित ख़बरें

1

अर्जुन कपूर पैपराजी पर भड़के, बोले- थोड़ा शांति रखो, ट्रोलर्स ने कहा- इनके भी फैंस होते हैं क्या?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.