माता-पिता के तलाक से डिप्रेशन में चले गए थे अर्जुन कपूर, 150 किलो हो गया था वजन
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। 1996 में माता-पिता के तलाक के बाद अर्जुन डिप्रेशन में चले गए और उनका वजन 150 किलो तक बढ़ गया।
- Written By: सोनाली झा
अर्जुन कपूर (फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की जिंदगी जितनी फिल्मी पर्दे पर चमकदार दिखती है, असल जिंदगी में वह उतार-चढ़ाव, दर्द और संघर्ष से भरी रही है। अर्जुन कपूर आज 40 साल के हो गए हैं। अर्जुन का जन्म 26 जून 1985 को निर्माता बोनी कपूर और मोना कपूर के घर हुआ था। लेकिन उनका बचपन उस वक्त बिखर गया, जब 1996 में उनके माता-पिता का तलाक हुआ।
तलाक के बाद अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर ने उन्हें और उनकी बहन अंशुला को पाला। अर्जुन ने बताया कि जब उनके माता-पिता अलग हुए, तब वो सिर्फ 10 साल के थे और इस हादसे का उन पर गहरा असर पड़ा। इमोशनल इनस्टेबिलिटी के चलते अर्जुन डिप्रेशन में चले गए और उन्होंने खाना अपना सहारा बना लिया।
150 किलो के हो गए थे अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं डिप्रेशन से जूझ रहा था और मैंने खाना एन्जॉय करना शुरू कर दिया था। उस वक्त फास्ट फूड कल्चर भी शुरू हुआ था, जिसका मैंने खूब फायदा उठाया। नतीजा यह हुआ कि 16 साल की उम्र में अर्जुन का वजन 150 किलो तक पहुंच गया था। ज्यादा वजन और अस्थमा की वजह से अर्जुन कुछ सेकंड भी दौड़ नहीं पाते थे।
सम्बंधित ख़बरें
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Mouni Roy Look: मौनी रॉय ने कान्स 2026 में डीपनेक गाउन में बिखेरा जलवा, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल
ये भी पढ़ें- Axiom-4 मिशन: शुभांशु शुक्ला ने लॉन्च से पहले सुने वंदे मातरम और यूं ही चला चल
सलमान खान ने दी सलाह
इसी दौरान सलमान खान अर्जुन की जिंदगी में एक गेम-चेंजर बनकर आए। सलमान ने अर्जुन से कहा कि अगर वे वजन कम कर लें, तो उन्हें हीरो बनने का मौका मिल सकता है। इस प्रेरणा ने अर्जुन को बदल दिया। उन्होंने 50 किलो वजन कम किया और खुद को फिट बना लिया। इसके बाद अर्जुन ने फिल्म ‘इश्कज़ादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जो एक बड़ी हिट साबित हुई। हालांकि अर्जुन का अपने पिता बोनी कपूर से रिश्ता तब तक मधुर नहीं रहा, जब तक श्रीदेवी की मृत्यु नहीं हुई। उस घटना के बाद अर्जुन ने परिवार को एकजुट किया और अपनी सौतेली बहनों जान्हवी व खुशी कपूर के साथ संबंधों को भी सुधारा।
