अर्जुन बिजलानी ने लगाई थी सुपरहिट शोज की झड़ी, TRP किंग के नाम से हैं मशहूर
- Written By: उज्वला धारपवार
Arjun Bijlani had put a flurry of superhero shows on TV, the actor is called TRP King : टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। टेलीविजन पर अभिनेता कई सुपरहिट शोज में अहम किरदार निभाते दिखाई दे चुके हैं। टीवी इंडस्ट्री ने अर्जुन की पहचान ‘TRP किंग’ के तौर पर होती है। आज अभिनेता अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन का जन्म सिंधी परिवार में 31 अक्तूबर 1982 को हुआ था। अभिनेता ने अपनी पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, माहिम से पूरी की थी। जब अर्जुन 19 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। यहीं वजह है कि कम उम्र में अर्जुन पर घर की जिम्मेदारी आ गई थी।
साल 2004 को अर्जुन पहली बार धारावाहिक ‘कार्तिका’ में अभिनय करते दिखाई दिए थे। अभिनेता ने निभाए किरदार को दर्शकों के काफी पसंद किया था। इसके बाद अर्जुन ‘रीमिक्स’ नाम के शो में नजर आए। चार साल बाद अभिनेता धारावाहिक ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ में अहम किरदार में दिखाई दिए। इस शो में अर्जुन आलेख शर्मा के रोल में नजर आए।
सम्बंधित ख़बरें
Father’s Day Special: हर बेटे-बेटी को देखनी चाहिए ये 5 फिल्में, इमोशंस से भर जाएगा दिल
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना ने आलिया भट्ट पर किए ताबड़तोड़ जोक्स, कान्स विवाद पर भी लिया मजेदार तंज
International Yoga Day: योग से बढ़ाया ग्लैमर और फिटनेस का तड़का, OTT की इन 5 एक्ट्रेसेस रहती हैं सुपरफिट
Cocktail 2 Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, दूसरे दिन फिल्म ने दर्ज की बड़ी छलांग
इसके बाद अर्जुन ने अपने एक्टिंग करियर में कभी पीछे मूड कर नहीं देखा। वह ‘मोहे रंग दे’, ‘मिले जब हम तुम’, ‘इश्क में मरजावां’, ‘नागिन’, ‘जो बीवी से करे प्यार’, ‘परदेस में है मेरा दिल’, ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ और ‘किचन चैम्पियन’ जैसे शोज में दिखाई दिए। खास बात यह है कि अर्जुन के यह सभी शो सुपरहिट की लिस्ट में शामिल हैं।
