Netflix Top 8: वीकेंड पर देख डालें ये 8 फिल्में और सीरीज, क्राइम थ्रिलर से कॉमेडी तक मिलेगा भरपूर मनोरंजन

Netflix Weekend Watch: वीकेंड पर घर बैठे मनोरंजन करना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स की इन फिल्मों और सीरीज को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। लिस्ट में क्राइम थ्रिलर, एक्शन और कॉमेडी का मजा मिलेगा।
Netflix Weekend Watch List 8 Movies
नेटफ्लिक्स टॉप 8 मूवीज(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नेटफ्लिक्स पर इस वीकेंड देखें 8 फिल्में और सीरीज

  • करीना कपूर की 'दायरा' से 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' तक शामिल

  • भुवन बाम की 'ढिंढोरा' और 'मैडम इंस्पेक्टर' में मिलेगा कॉमेडी-क्राइम का तड़का

Netflix Weekend Watch List 8 Movies: वीकेंड दस्तक दे चुका और ऐसे में अगर आप भी बिंज बॉच करना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स पर आपके लिए कई ऑप्शनंस मौजूद हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आपके लिए क्राइम थ्रिलर से हॉरर और कॉमेडी तक कई तरह का कंटेंट उपलब्ध है।

नेटफ्लिक्स की इस वीकेंड वॉच लिस्ट में आपको करीना कपूर की फिल्म से लेकर भुवन बाम की सीरीज और जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ तक सब मिल जाएंगा। आइए जानते हैं इन 8 फिल्मों और सीरीज की कहानी।

1. दायरा (Daayra)

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की यह क्राइम थ्रिलर फिल्म मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी है। इसकी कहानी साल 2019 में हैदराबाद में हुए रेप और हत्या के मामले तथा उसके बाद हुए पुलिस एनकाउंटर की घटनाओं से प्रेरित बताई गई है। करीब 2 घंटे 23 मिनट की यह फिल्म गंभीर क्राइम और उससे जुड़े सवालों पर आधारित है।

2. रणबाली (Ranabaali)

राहुल सांकृत्यायन के डायरेक्शन में बनी इस पीरियड फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी 19वीं सदी के ब्रिटिश शासन वाले रायलसीमा क्षेत्र के इर्द-गिर्द घूमती है। सूखे और फसल बर्बाद होने से इलाके में भीषण अकाल पड़ता है, लेकिन ब्रिटिश प्रशासन स्थानीय लोगों की परेशानी को नजरअंदाज कर अनाज का एक्सपोर्ट जारी रखता है। ऐसे हालात में एक योद्धा ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाता है।

3. ढिंढोरा सीजन 1 (Dhindora Season 1)

भुवन बाम की कॉमेडी सीरीज ढिंढोरा का पहला सीजन ऑडियंस के बीच पसंद किया जा रहा है। अगर आपने अब तक इसे नहीं देखा है तो वीकेंड पर इसके एपिसोड देख सकते हैं। सीरीज के दूसरे सीजन का ऐलान हो चुका है, जो 20 नवंबर को रिलीज होने वाला है। इसके दूसरे सीजन का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है।

4. जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ (Jurassic World Rebirth)

यह अमेरिकी साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म जुरासिक वर्ल्ड फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। इसकी कहानी जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन की घटनाओं के 5 साल बाद की परिस्थितियों को दिखाती है। डायनासोर और रोमांच से भरपूर फिल्में पसंद करने वाले ऑडियंस के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है।

5. द बॉडी (The Body)

द बॉडी एक साइकोलॉजिकल हॉरर ड्रामा सीरीज है, जो 11 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसकी कहानी एक कैथोलिक हाई स्कूल की छात्राओं के इर्द-गिर्द घूमती है। इनमें से एक लड़की कोमा में चली जाती है और इसके बाद स्कूल में कई रहस्यमयी घटनाएं होने लगती हैं। हॉरर और सस्पेंस पसंद करने वाले दर्शक इसे देख सकते हैं।

6. नेवर सरेंडर (Never Surrender)

यह एक्शन थ्रिलर फिल्म एक पूर्व सैनिक और उसके परिवार की कहानी दिखाती है। पूर्व सैनिक अपने पोते-पोतियों के साथ एक गांव में खतरनाक अपराधियों का सामना करता है। एक्शन और पारिवारिक रिश्तों से जुड़ी कहानी पसंद करने वालों के लिए यह फिल्म वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है।

7. इंडियाज गॉट लेटेंट: कृष्णा अभिषेक और हुमा कुरैशी वाला एपिसोड

इंडियाज गॉट लेटेंट का नया एपिसोड भी चर्चा में है। इसमें कृष्णा अभिषेक और हुमा कुरैशी गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। एपिसोड के दौरान समय रैना हुमा कुरैशी की फिल्म टॉक्सिक को लेकर मजाक करते नजर आए। कॉमेडी और रोस्ट पसंद करने वाले फैंस इस एपिसोड को देख सकते हैं।

Netflix Weekend Watch List 8 Movies
Kangana Ranaut: गांधी परिवार पर टिप्पणी कर बुरी तरह फंसी कंगना रनौत, शिमला में दर्ज हुई एफआईआर

8. मैडम इंस्पेक्टर (Madam Inspector)

यह बंगाली क्राइम थ्रिलर सीरीज सब-इंस्पेक्टर चित्रा बसु की कहानी पर आधारित है। उन्हें ऐसे हत्याकांड की जांच सौंपी जाती है, जिसमें तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाया जाता है। ये महिलाएं दोबारा शादी करने की तैयारी कर रही होती हैं और उनकी मौत शादी की पहली रात या उसके आसपास हो जाती है। रहस्य और अपराध से जुड़ी कहानी दर्शकों को अंत तक बांधे रख सकती है।