फिल्म 'हनुमान अंश' के एक्टर को तिलक करते हुए भावुक हुईं अपर्णा यादव, पति को किया याद, छलके आंसू

Aparna Yadav Meet Hanuman Ansh Team: नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश की टीम से मुलाकात के दौरान बीजेपी नेता अपर्णा यादव काफी भावुक हो गईं।

Aparna Yadav Meet Hanuman Ansh Team
अपर्णा यादव और फिल्म 'हनुमान अंश' टीम(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Aparna Yadav Emotional: नीम करोली बाबा के जीवनी और अलौकिक महिमा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रिकॉर्ड बना रही है। दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा यह आध्यात्मिक जादू अब 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। फिल्म की शानदार सफलता के बीच इसकी पूरी स्टारकास्ट इन दिनों यूपी के दौरे पर है। इसी कड़ी में कलाकारों ने बीजेपी की नेता अपर्णा यादव से उनके निवास स्थान पर खास मुलाकात की।

भक्ति में लीन हुई अपर्णा यादव

मुलाकात का यह पल बेहद खास और भक्तिमय नजर आया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अपर्णा यादव फिल्म हनुमान अंश के कलाकारों के साथ बैठकर बेहद सादगी से भजन गाती हुई दिखाई दे रही हैं।

पूरे माहौल में नीम करोली बाबा के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा साफ झलक रही थी। इस दौरान बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव ने मुख्य एक्टर का तिलक लगाकर सम्मान किया और फिल्म की पूरी टीम को इस बेहतरीन कोशिशों के लिए बधाई भी दी।

असिसटेंट डायरेक्टर से अचानक यूं बने एक्टर

फिल्म में नीम करोली बाबा की भूमिका निभाने वाले एक्टर शोभिनव सत्या ने अपनी भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया है। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि वह शुरुआत में इस प्रोजेक्ट से सिर्फ एक असिसटेंट डायरेक्टर के रूप में जुड़े थे।

मुख्य एक्टर के अचानक बीमार पड़ जाने के कारण शोभिनव को ऑडिशन देने का मौका मिला। लगभग 5 घंटे तक चले मुश्किल स्क्रीन टेस्ट के बाद उन्हें बाबा की मुख्य भूमिका के लिए चुना गया, जिसे उन्होंने बेहद खूबसूरती से निभाया है।

दिवंगत पति की याद में छलके अपर्णा के आंसू

इस आध्यात्मिक माहौल में नीम करोली बाबा को याद करते हुए अपर्णा यादव अपने दिवंगत पति प्रतीक यादव को याद करके काफी भावुक हो गईं। बाबा के प्रति अपने परिवार के जुड़ाव और आस्था को शेयर करते हुए उनकी आंखें भर आईं।

अपने पति को याद करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा की कृपा हमेशा उनके परिवार पर बनी रही है और संकट के हर दौर में उनकी भक्ति ने ही उन्हें मानसिक शक्ति प्रदान की है।


Aparna Yadav Meet Hanuman Ansh Team
Bigg Boss 20 Captain: यंग डीएसए ने जीता पहला कैप्टेंसी टास्क, कनिका मान के साथ इस बात पर बढ़ा झगड़ा

200 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंची फिल्म

'हनुमान अंश' को देशभर के सिनेमाघरों में दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। बिना किसी बड़े तामझाम के रिलीज हुई यह फिल्म अपनी मजबूत कहानी, बेहतरीन एक्टिंग और आध्यात्मिक विषय-वस्तु के दम पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। यही वजह है कि फिल्म अब 200 करोड़ रुपये के शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच चुकी है और इसकी कमाई का सिलसिला लगातार जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com