अनुष्का शेट्टी को इस तरह मिली थीं डेब्यू फिल्म ‘सुपर’, बाहुबली 2 की देवसेना से मिला पहचान
साउथ इंडियन फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी आज यानी 7 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही है। अनुष्का शेट्टी का जन्म 1981 को कर्नाटक के पुत्तूर में हुआ था। अनुष्का के पेरेंट्स ने उनका नाम स्वीटी शेट्टी रखा था।
- Written By: सोनाली झा
अनुष्का शेट्टी (सौजन्य: सोशल मीडिया)
मुंबई: साउथ इंडियन फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी आज यानी 7 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही है। अनुष्का शेट्टी का जन्म 1981 को कर्नाटक के पुत्तूर में हुआ था। अनुष्का शेट्टी के पेरेंट्स ने उनका नाम स्वीटी शेट्टी रखा था। अनुष्का आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
अनुष्का शेट्टी ने साल 2005 में तेलुगु फिल्म फिल्म ‘सुपर’ से अपना पहला डेब्यू किया था। इस फिल्म में अक्किनेनी नागार्जुन और आयशा टाकिया के साथ नजर आईं थीं। लेकिन क्या आपको पता है फिल्मों में आने से पहले अनुष्का मंगलुरु में एक योगा इंस्ट्रक्टर का काम करती थीं। ऐसे में फिल्म के निर्माता ने अनुष्का को वह देखा और उन्हें फिल्म ऑफर कर दी थी।
ये भी पढ़ें- ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज से पहले बनाया अमेरिका में 15K+ टिकट बेचने का रिकॉर्ड
सम्बंधित ख़बरें
अब बिना ऐप डाउनलोड किए WhatsApp पर 32 लोगों के साथ करें वीडियो कॉल, Zoom-Google Meet की बढ़ेगी टेंशन
नक्सली जीवन छोड़ एक्टिंग की दुनिया में आए Mithun Chakraborty, तीन नेशनल अवॉर्ड के साथ बने दिग्गज अभिनेता
Mangalwar Ke Upay: कर्ज और पैसों की कमी से हैं परेशान? हनुमान जी का यह उपाय बदल देगा किस्मत
Maharashtra Weather: मानसून की रफ्तार थमी, 15 जिलों में भीषण गर्मी का ‘येलो अलर्ट’ व किसानों के लिए जरूरी सलाह
अनुष्का शेट्टी ने इसके बाद कभी पीछे नहीं देखा। अनुष्का शेट्टी ने तमिल, कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया और अपनी पहचान बनाई। अनुष्का की सबसे बड़ी हिट ‘बाहुबली 2’ ही रही। अनुष्का ने उनकी फिल्म ‘बाहुबली 2’ के किरदार ‘देवसेना’ की वजह से देशभर में बहुत ज्यादा नाम कमाई। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास लीड रोल में नज़र आये थे। ‘बाहुबली 2’ के दौरान प्रभास और अनुष्का के अफेयर की भी खूब चर्चा रही। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने इन खबरों को गलत बताया था।
अनुष्का ने अरुंधति, भागमति, रुद्रमादेवी, बाहुबली, बाहुबली 2 जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अनुष्का ने 2010 में अनुष्का ने तमिल फिल्म ‘सिंघम’ में काम कर लोगों को अपना दीवाना बना दिया। साल 2013 में आई ‘सिंघम 2’ में भी अनुष्का ने दमदार एक्टिंग की थी। अनुष्का के काम की बात करें, तो एक्ट्रेस के हाथ में फिल्म घाटी और कथनार- द वाइल्ड सॉर्सेरर है। दोनों फिल्मों की शूटिंग जारी हैं।
ये भी पढ़ें- शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर का यहां होगा अंतिम दर्शन, मनोज तिवारी ने दी जानकरी
