ब्राह्मणों पर मैं #$%^…अनुराग कश्यप ने पार की हद! भद्दे कमेंट पर मचा बवाल, होंगे गिरफ्तार?
Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने ‘फुले’ का विरोध कर रहे ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ कुछ ऐसा लिख दिया है जिसपर बवाल मच गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अनुराग कश्यप ने पार की हद! भद्दे कमेंट पर मचा बवाल, होंगे गिरफ्तार?
नवभारत डेस्क: मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्म ‘फुले’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। प्रतीक गांधी तथा पत्रलेखा की फिल्म खूब विवादों में चल रही है। ब्राह्मणों ने फिल्म का विरोध किया है जिसके खिलाफ कश्यप ने आवाज भी उठाई। इस बीच, उन्होंने ब्राह्मणों पर ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है जिसके बाद अब उनकी जमकर आलोचना की जा रही है।
समाज सुधारक ज्योतिराव फुले तथा सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म ‘फुले’ में पहले सेंसर बोर्ड ने कुछ बदलाव करने को कहा, फिर इसकी रिलीज डेट भी टाल दी गई है। अनुराग कश्यप को समझ नहीं आ रहा कि ‘फुले’ का विरोध क्यों हो रहा है। उन्होंने सवाल किया कि ‘भारत में जातिगत मुद्दों को दर्शाने वाली फिल्मों पर प्रतिबंध क्यों लगाया जाता है’।
अनुराग कश्यप ब्राह्मणों पर की शर्मनाक टिप्पणी
अनुराग कश्यप लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से ‘फुले’ के विरोध के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। वो बैक टू बैक पोस्ट करते हुए सेंसरशिप सिस्टम के खिलाफ भी लिख रहे हैं। ऐसे में जब एक यूजर ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया तो फिल्ममेकर ने बहुत ही शर्मनाक टिप्पणी कर डाली।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
अनुराग कश्यप ने पार की हद! भद्दे कमेंट पर मचा बवाल, होंगे गिरफ्तार?
बता दें कि ब्राह्मण समुदाय के कुछ सदस्यों ने ‘फुले’ के खिलाफ यह कहते हुए आपत्ति जताई कि इसमें उनकी गलत छवि पेश की गई है। उन्होंने फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। इसके जवाब में कश्यप ने पूछा कि अगर देश में जातिवाद नहीं है, तो फिर फुले दंपति को उसके खिलाफ संघर्ष क्यों करना पड़ा? जब जातिवाद ही नहीं है तो काहे का ब्राह्मण। कौन हो आप, आपकी क्यों सुलग रही है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अनुराग कश्यप ने की सारी हदें पार
उनके इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा था कि ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं। जितना तुम्हारी उनसे सुलगेगी, उतना वो तुम्हारी सुलगाएंगे’। इसी कमेंट पर रिएक्ट करते हुए अनुराग कश्यप ने कुछ ऐसा लिख दिया जिसपर अब जमकर बवाल हो रहा है। फिल्मममेकर ने लिखा कि ब्राह्मण पर मैं मूतूंगा, कोई दिक्कत।
