बांग्लादेश में सत्यजीत रे का पुश्तैनी घर गिराए जाने पर भड़की टीवी की अनुपमा

टीवी सीरियल अनुपमा में नजर आने वाली एक्ट्रेस Rupali Ganguly ने बांग्लादेश में Satyajit Ray का पैतृक निवास ढहाए जाने पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और इसे शर्मनाक हरकत बताया है।
Rupali Ganguly On Demolishing Styajit Ray Ancestor Home
बांग्लादेश की हरकत को रुपाली गांगुली ने बताया शर्मनाक
Published on: 
Updated on: 

Rupali Ganguly: टीवी की अनुपमा यानि रूपाली गांगुली का गुस्सा बांग्लादेश पर भड़का हुआ नजर आ रहा है। Bangladesh में भारत के लोकप्रिय फिल्म मेकर सत्यजीत रे का पैतृक निवास था, जिसे बांग्लादेश में ढहा दिया गया है। टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया और बांग्लादेश की हरकत को शर्मनाक हरकत बताया है।

टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने अपने ट्वीट पर बांग्लादेश में सत्यजीत का पैतृक निवास गिराए जाने पर गुस्सा जताते हुए लिखा, यह कृत्य शर्मनाक है और क्षमा करने लायक नहीं है। बांग्लादेश ने भारत रत्न सत्यजीत रे के पैतृक निवास को ध्वस्त कर दिया। यह सिर्फ तोड़फोड़ नहीं थी बल्कि एक संदेश था, उन्होंने कहा कि वह कला से डरते हैं और कला की बहुमूल्य विरासत को मिटा देना चाहते हैं।

भारत सरकार ने भी जताई थी आपत्ति

बांग्लादेश के मयमनसिंह शहर में फिल्म मेकर सत्यजीत रे का पैतृक निवास मौजूद था, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां उनके दादा उपेंद्र किशोर रे चौधरी रहा करते थे। बांग्लादेश सरकार की तरफ से सत्यजीत के पैतृक निवास को तोड़ने का आदेश दिया गया था। भारत सरकार ने इस पर आपत्ति जताई थी और सुझाव दिया था कि उसका पुनर्निर्माण किया जाए।

बांग्लादेश ने बताया सुरक्षा कारणों से गिराया जा रहा है मकान

बांग्लादेश की तरफ से हवाला दिया गया कि सत्यजीत रे का पैतृक घर अत्यधिक जर्जर अवस्था में है, ऐसे में सुरक्षा कारणों की वजह से इसे गिरना जरूरी है। बांग्लादेश की तरफ से यह आश्वासन दिया गया है कि इस जगह पर नया निर्माण किया जाएगा, जो सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।

रूपाली गांगुली का गुस्सा बांग्लादेश पर भड़का

सिर्फ भारत सरकार ही नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली भी सत्यजीत रे के पैतृक निवास को तोड़े जाने को लेकर आपत्ति जताते हुए नजर आई, उन्होंने बांग्लादेश की तरफ से की गई हरकत को शर्मनाक हरकत बताया है और कहा है कि वो लोग कला का सम्मान करना नहीं जानते हैं।