Anupama Upcoming Episode: जेल भेजने की धमकी पर कांपे टीना-अर्जुन, अनुपमा ने दिखाया सख्त रूप
Anupama Twist: ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में टीना और अर्जुन की साजिशें उजागर होंगी। अनुपमा उन्हें जेल भेजने की धमकी देगी, जिसके बाद दोनों अपने माता-पिता के आगे माफी मांगने को मजबूर होंगे।
- Written By: सोनाली झा
अनुपमा का लेटेस्ट ट्विस्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
Anupama Spoiler: स्टार प्लस के सुपरहिट शो अनुपमा में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। रुपाली गांगुली के इस चर्चित सीरियल में टीना और अर्जुन की चालें अब उन्हीं पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं। आने वाले एपिसोड में कहानी ऐसा मोड़ लेने वाली है, जहां दोनों को अपने ही मां-बाप के आगे नाक रगड़कर माफी मांगनी पड़ेगी।
कहानी के मुताबिक, अनुपमा को अब टीना और अर्जुन की साजिशों का अंदाजा हो चुका है। जैसे ही सच्चाई सामने आती है, अनुपमा दोनों को जमकर खरी-खोटी सुनाती है। वह साफ शब्दों में कह देती है कि जरूरत पड़ी तो वह उन्हें जेल तक पहुंचा देगी। अनुपमा का यह कड़ा रुख देखकर टीना और अर्जुन के होश उड़ जाते हैं। इतना ही नहीं, मौके का फायदा उठाकर टीना अनुपमा को ‘बाहरवाली’ कहकर भड़काने की कोशिश करती है। लेकिन यह दांव उल्टा पड़ जाता है।
टीना और अर्जुन की गलतियां गिनाती है अनुपमा
अनुपमा गुस्से में आकर दोनों की गलतियां गिनाती है और कहती है कि वे अपनी करतूतों को छिपाने के लिए दूसरों पर इल्जाम लगा रहे हैं। इसी बीच घर में चोरी की घटना माहौल को और तनावपूर्ण बना देती है। पराग बौखला उठता है और राही व प्रेम से सख्ती से पूछताछ करता है। राही को माही पर शक होता है, लेकिन वह अपने शक को साबित नहीं कर पाती।
सम्बंधित ख़बरें
रवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
‘धमाल 4’ का जलवा बरकरार, पांचवें दिन भी की करोड़ों की कमाई, जानें 100 करोड़ क्लब से कितनी दूर है फिल्म
‘मुसाफिर कैफे’ का ट्रेलर रिलीज, अधूरी मोहब्बत और जिंदगी के फलसफों से सजी कहानी में दिखे विक्रांत मैसी
Sunita Ahuja Reaction: गाली देने पर ट्रोल हुईं सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अपने लिए आवाज उठाओ
कोठारी हाउस में होगी पुलिस की एंट्री
दूसरी ओर, पराग पर नकली हीरे बेचने का आरोप लगने वाला है, जिससे कोठारी हाउस में पुलिस की एंट्री तय मानी जा रही है। पुलिस आते ही शक की सुई राही की ओर घूम सकती है। हालात बिगड़ते देख टीना और अर्जुन अपने माता-पिता को बरगलाने की कोशिश करते हैं। लेकिन जब पुलिस का नाम सामने आता है तो दोनों के तेवर बदल जाते हैं। खुद को बचाने के लिए वे अपने मां-बाप के पैरों में गिरकर माफी मांगने लगते हैं।
अनुपमा का साथ देंगे बापूजी
अर्जुन यहां तक कबूल करता है कि वह ऑफिस का गुस्सा घर पर निकालता था। इन सबके बीच अनुपमा का धैर्य जवाब दे देता है। गुस्से में वह टीना और अर्जुन को घर से बाहर निकालने का फैसला करती है। बापूजी भी अनुपमा का साथ देते हैं और जल्द ही दोनों घर छोड़कर वापस लौटने की तैयारी करते हैं। आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस की एंट्री और पारिवारिक टकराव कहानी को किस दिशा में ले जाते हैं।
