Anupama Update: राही बनेगी बुल्डोजर, अनुपमा के कैफे को करेगी तहस-नहस, मां-बेटी के रिश्ते में आएगा नया तूफान
Anupama Upcoming Twist: अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जहां राही गुस्से में अनुपमा के कैफे में तोड़फोड़ करेगी। श्रुति भी उसका साथ देती नजर आएगी और अनुपमा पर खराब मां होने का आरोप लगाएगी।
- Written By: सोनाली झा
अनुपमा स्पॉइलर (फोटो-सोशल मीडिया)
Anupama Upcoming Spoiler: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा से भरा हुआ है। 30 अप्रैल 2026 के एपिसोड में कहानी ऐसा मोड़ लेने वाली है, जहां रिश्तों की दरारें और गहरी होती नजर आएंगी। अहमदाबाद लौटने के बाद भी अनुपमा की जिंदगी में सुकून नहीं है, बल्कि मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। अब तक के एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा दिग्विजय के साथ मिलकर अपने नए कैफे को संभालने की कोशिश कर रही है।
वहीं दूसरी ओर, परिवार के भीतर भी कई टकराव देखने को मिल रहे हैं। ख्याति और वसुंधरा के बीच तनाव, और राही का प्रेम को माफ करना ये सभी घटनाएं कहानी को और उलझा रही हैं। आने वाले एपिसोड में अनुपमा मंदिर पहुंचेगी, जहां एक महिला अपनी बेटी के लिए पूजा करवा रही होगी। भीड़ के बीच उस महिला के लिए अनुपमा सम्मान जताएगी, लेकिन उसे यह नहीं पता होगा कि वह महिला श्रुति है और वह पूजा राही के लिए करवा रही है।
श्रुति करेगी अनुपमा का अपमान
इसी दौरान श्रुति का लॉकेट गिर जाएगा, जिसे अनुपमा उठाएगी। जब वह लॉकेट को ध्यान से देखेगी, तो उसमें अनुज और राही की तस्वीर देखकर चौंक जाएगी। यह पल अनुपमा के लिए बड़ा झटका साबित होगा। जैसे ही श्रुति और अनुपमा आमने-सामने आएंगे, माहौल गर्म हो जाएगा। श्रुति, अनुपमा पर एक अच्छी मां न होने का आरोप लगाएगी और दावा करेगी कि राही उसकी असली बेटी है। यह सुनकर अनुपमा के लिए स्थिति और भी मुश्किल हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
फिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत
‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, पांचवें दिन की शानदार कमाई, 71 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, 5 जुलाई को करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, करीबी लोग होंगे शामिल
अलका याग्निक की सेहत को लेकर फैंस परेशान, अवॉर्ड समारोह में सहारे से चलती दिखीं मशहूर सिंगर
राही बनेगी बुल्डोजर
कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा, जब राही को यह पता चलेगा कि अनुपमा ने प्रेम को पीछे छोड़कर अपना कैफे शुरू किया है। यह बात राही को बुरी तरह आहत करेगी और वह गुस्से में अनुपमा के कैफे पर पहुंच जाएगी। राही का गुस्सा इस कदर बढ़ जाएगा कि वह कैफे में तोड़फोड़ शुरू कर देगी। वहां मौजूद सामान को इधर-उधर फेंकते हुए वह अनुपमा पर गंभीर आरोप लगाएगी। उसके इस रूप को देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा।
श्रुति और राही की नई जोड़ी
इस पूरे घटनाक्रम में श्रुति भी राही का साथ देती नजर आएगी। दोनों मिलकर अनुपमा के खिलाफ खड़ी होंगी, जिससे आने वाले एपिसोड में और भी बड़ा टकराव देखने को मिलेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा इस मुश्किल स्थिति से खुद को संभाल पाएगी या फिर उसके रिश्ते और टूटते चले जाएंगे। अनुपमा का आने वाला एपिसोड इमोशन, टकराव और ड्रामे से भरपूर होने वाला है।
