Anupama Spoiler: रजनी के झांसे में आए तोषु और पाखी, मां अनुपमा के खिलाफ ही खेलेंगे गंदा खेल

Anupama Update: अनुपमा के खिलाफ पाखी और तोषु नई साजिश रचने वाले हैं। वे उसे अनपढ़ और धोखेबाज़ साबित करने की कोशिश करेंगे। आरोपों के बीच अनुपमा थाने पहुंचेगी और रजनी पर धोखा देने का आरोप लगाएगी।
anupama spoiler pakhi toshu turn against anupama
अनुपमा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Anupama Latest Twist: टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ लगातार टीआरपी चार्ट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। राजन शाही के इस शो में इन दिनों कहानी बेहद इमोशनल और चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच चुकी है। जहां एक तरफ अनुपमा चॉल को बचाने की लड़ाई लड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ उसके अपने ही बच्चे उसके लिए सबसे बड़ी मुश्किल बनते नजर आ रहे हैं। आने वाले एपिसोड्स में ऐसा ड्रामा देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को झकझोर कर रख देगा।

अब तक आपने देखा कि अनुपमा चॉल टूटने की साजिश के पीछे की सच्चाई जानने के लिए रजनी से भिड़ती है। रजनी पहली बार अपनी दर्दभरी कहानी अनुपमा के सामने रखती है और बताती है कि किस तरह उसने जिंदगी में जुल्म झेले हैं। हालांकि, रजनी का मकसद साफ है कि वह चॉल के सहारे अमीर बनना चाहती है और इसके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। यहीं से कहानी में नया और खतरनाक मोड़ आता है।

रजनी का बड़ा दांव और बच्चों की कमजोरी

आने वाले एपिसोड में रजनी अनुपमा को सबक सिखाने के लिए उसके बच्चों को ही हथियार बना लेगी। वह तोषु और पाखी को यह सपना दिखाएगी कि अगर चॉल टूटती है तो उन्हें एक शानदार फ्लैट मिलेगा। फ्लैट का लालच पाकर तोषु और पाखी अनुपमा के खिलाफ खड़े हो जाएंगे। दोनों मिलकर अपनी ही मां को समझाने की कोशिश करेंगे कि वह चॉल बचाने की जिद छोड़ दे, लेकिन अनुपमा अपने फैसले पर अडिग रहेगी।

अनुपमा की बेइज्जती और वायरल वीडियो

जब अनुपमा नहीं मानेगी, तब तोषु और पाखी अपनी सारी हदें पार कर देंगे। दोनों मिलकर वह वीडियो वायरल कर देंगे, जिसमें अनुपमा बुलडोजर के नीचे लेटी नजर आ रही थी। यही नहीं, वे लोगों के सामने अनुपमा को अनपढ़ और गंवार साबित करने की कोशिश करेंगे। उनकी इस हरकत के बाद समाज में अनुपमा की छवि को गहरा नुकसान पहुंचेगा और लोग उस पर पैसों के लालच में चॉल बर्बाद करने के आरोप लगाएंगे।

थाने तक पहुंचेगी बात

ड्रामा यहीं खत्म नहीं होगा। हालात इतने बिगड़ जाएंगे कि अनुपमा को थाने जाना पड़ेगा। वह पुलिस के सामने दावा करेगी कि रजनी ने उसे धोखा दिया है, लेकिन रजनी और पुलिस दोनों ही उससे सबूत मांगेंगे। ऐसे में अनुपमा एक बार फिर अकेली पड़ती नजर आएगी। कुल मिलाकर, आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा बनाम उसके अपने बच्चे का यह ट्रैक दर्शकों को इमोशनल रूप से झकझोरने वाला है।

Navbharat Live
navbharatlive.com