Anupama Spoiler: कपिल करेगा सुसाइड की कोशिश, प्रेम-प्रेरणा की नजदीकियों से बढ़ेगा बवाल, राही को लगेगा झटका
Anupama Upcoming Episode: ‘अनुपमा’ में घरेलू हिंसा से टूटकर कपिल सुसाइड की कोशिश करेगा, लेकिन अनुपमा वक्त पर उसकी जान बचा लेगी। वहीं प्रेम-प्रेरणा की बढ़ती नजदीकियां नया बवाल खड़ा करेंगी।
- Written By: सोनाली झा
अनुपमा स्पॉइलर (फोटो- सोशल मीडिया)
Anupama Twist: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। मेकर्स लगातार ऐसे ट्विस्ट ला रहे हैं, जो दर्शकों को चौंकाने के साथ-साथ इमोशनल भी कर रहे हैं। टीआरपी की रेस में नंबर वन बनने की तैयारी में जुटे शो में हाल ही में कई नए किरदारों की एंट्री हुई है, जिनकी वजह से कहानी ने नया मोड़ ले लिया है।
हालिया ट्रैक में वसुंधरा की भांजी कीर्ति और उसके पति कपिल की एंट्री करवाई गई है। बाहर से यह कपल भले ही नॉर्मल लगे, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। कपिल जहां बेहद शांत और समझदार इंसान है, वहीं उसकी पत्नी कीर्ति का व्यवहार काफी आक्रामक और बदतमीज है। वह बात-बात पर कपिल के साथ मारपीट करती है और उसे मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करती है। डर और शर्म की वजह से कपिल अब तक किसी को भी अपनी तकलीफ के बारे में नहीं बता पाया।
कपिल की सुसाइड की कोशिश से हिलेगी अनुपमा
आने वाले एपिसोड में कीर्ति अपनी सारी हदें पार करती नजर आएगी। लगातार हो रहे अत्याचार से टूट चुका कपिल सुसाइड करने का फैसला कर लेगा। वह अपने कमरे में फांसी लगाने ही वाला होगा, तभी सही वक्त पर अनुपमा वहां पहुंच जाएगी और उसकी जान बचा लेगी। इसके बाद कपिल अनुपमा को अपनी पत्नी की सच्चाई बताएगा। वह इमोशनल होकर कहेगा कि समाज हमेशा औरतों के साथ होने वाले अत्याचार पर आवाज उठाता है, लेकिन जब एक आदमी पीड़ित होता है, तो कोई उस पर भरोसा नहीं करता। कपिल की ये बातें सुनकर अनुपमा हैरान रह जाएगी और उसे गहरी चोट पहुंचेगी।
सम्बंधित ख़बरें
The Pyramid Scheme को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, बताया कैसे लोगों को बातों में फंसाते हैं एमएलएम नेटवर्क
मनी लॉन्ड्रिंग केस में Jacqueline Fernandez पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, 11 जून को होगी अहम सुनवाई
Peddi Box Office Collection: छठे दिन लड़खड़ाई ‘पेद्दी’ की रफ्तार, मंगलवार को कमाई में आई बड़ी गिरावट
करीबी दोस्त Kumod Raney के निधन से भावुक हुए सलमान खान, अंतिम संस्कार में नम आंखों से दी अंतिम विदाई
प्रेरणा और प्रेम के बीच बढ़ेगी नजदीकियां
दूसरी तरफ शो में प्रेरणा और प्रेम का ट्रैक भी नया मोड़ लेने वाला है। दोनों एक मीटिंग के सिलसिले में साथ गए होंगे, जहां प्रेरणा के दिल में प्रेम के लिए फिर से प्यार जाग उठेगा। अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जब प्रेम सो रहा होगा, तब प्रेरणा उसे कंबल ओढ़ाएगी। नींद में प्रेम, प्रेरणा को राही समझकर उसका हाथ पकड़ लेगा। इस गलतफहमी में प्रेरणा खुश होकर प्रेम के गाल पर किस कर देगी।
प्रेरणा की हरकतें बढ़ाएंगी बवाल
जैसे ही प्रेम की नींद खुलेगी और वह प्रेरणा को इतने करीब देखेगा, वह घबरा जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ राही के कमरे में प्रेम और राही की फोटो गिरकर टूट जाएगी, जिसे देखकर अनुपमा भी हैरान रह जाएगी। इस संकेत के साथ शो में जल्द ही प्रेरणा का प्रेम के लिए पागलपन और बड़ा ड्रामा देखने को मिलने वाला है। कुल मिलाकर, आने वाले एपिसोड्स में ‘अनुपमा’ इमोशन, सामाजिक मुद्दों और रिश्तों के टकराव से भरा जबरदस्त ड्रामा लेकर आ रहा है।
