Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘अनुपमा’ फेम अभिनेत्री माधवी गोगटे का निधन, कोरोना ने ली एक और कलाकार की जान

  • Written By: उज्वला धारपवार
Updated On: Nov 22, 2021 | 09:35 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

‘Anupama’ fame actress Madhavi Gogate passed away, Corona took the life of another artist: हिट टीवी शो ‘अनुपमा’ फेम अभिनेत्री माधवी गोगटे (Madhavi Gogate) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अदाकारा ने 58 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। कुछ दिनों पहले अभिनेत्री की कोविड -19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद दिग्गज अभिनेत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इलाज के दौरान वह कोविड संक्रमण से उबर रही थीं। लेकिन अचानक उनकी हालत बिगड़ती गई और उन्होंने 21 नवंबर को दोपहर में अंतिम सांस ली। 

अभिनेत्री माधवी गोगटे की को-स्टार रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने इस खबर की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट जारी किया है। अदाकारा ने लिखा- ‘कितना अनकहा रह गया… सद्गति माधवी जी…’ इसके साथ ही अभिनेत्री रूपाली ने ‘अनुपमा’ के सेट पर ली गई माधवी गोगटे की एक तस्वीर भी साझा की है। 

सम्बंधित ख़बरें

65 की उम्र में ‘अम्मा जी’ का कमाल, दर्द में भी किया जबरदस्त डांस, हिमानी शिवपुरी का वीडियो वायरल

69 की उम्र में भी नहीं थमे अनिल कपूर, जिम में बहाया पसीना, वीडियो से दिया दमदार मैसेज

‘तू या मैं’ OTT पर देगी रोमांच का डोज, शनाया कपूर-आदर्श गौरव की फिल्म इस दिन होगी स्ट्रीम

रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, गोलू पंडित को भेजा गया न्यायिक हिरासत में, नहीं मिले कोई सबूत

रूपाली गांगुली के बाद टीवी अभिनेत्री नीलू कोहली (Nilu Kohli) ने दुःख जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- ‘माधवी गोगते मेरे प्यारे दोस्त… मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आपने हमें छोड़ दिया है… ।‘  

 

बता दें, माधवी गोगटे का निधन मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में हुआ है। उन्होंने टीवी के अलावा हिंदी और मराठी फिल्मों में उल्लेखनीय काम किया है। अदाकारा को अभिनेता अशोक सराफ की फिल्म ‘घनचक्कर’ से फेम मिला। मौत से पहले माधवी ‘अनुपमा’ टीवी शो में वह रूपाली गांगुली उर्फ अनुपमा की मां की भूमिका निभाते दिखाई दे रही थी। 

 

Anupama fame actress madhavi gogate passed away corona took the life of another artist

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 22, 2021 | 09:35 AM

Topics:  

  • Entertainment
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.