रील के मनमोहन ने बताया असली मनमोहन सिंह का वो किस्सा सुनकर हैरान रह जाएंगे आप
फिल्म में अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका अदा की थी। अनुपम खेर ने बताया है कि उन्हें उनके किरदार में ढलने के लिए 6 महीने से अधिक वक्त लग गया था और करीब डेढ़ साल तक उन्होंने इस पर रिसर्च किया था।
- Written By: अनिल सिंह
अनुपम खेर को मनमोहन सिंह के किरदार में ढलने में लग गए थे 6 महीने
मुंबई: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स में 92 साल की उम्र में निधन हुआ। पूरा देश उनके निधन के बाद शोक में डूबा हुआ है। वहीं आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारों तक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फिल्म में मनमोहन सिंह की भूमिका निभाने वाले अनुपम खेर ने भी उनके निधन पर दुख जताया है और बताया है कि मनमोहन सिंह व्यक्तिगत रूप से ईमानदार शख्सियत थे। वह एक महान अर्थशास्त्री थे और सबसे बड़ी बात वह बेहद विनम्र और शालीन व्यक्तित्व के धनी थे। जो एक राजनेता में कम ही देखने को मिलता है।
अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के लिए एक साल से अधिक तक उनका अध्ययन करने के बाद मुझे ऐसा लगा कि मैं वास्तव में उनके साथ काफी वक्त बिता चुका हूं। वह स्वाभाविक रूप से अच्छे इंसान थे। वह ईमानदार थे। महान अर्थशास्त्री थे और अत्यंत विनम्र व्यक्ति थे। कुछ लोग कह सकते हैं कि वह एक चतुर राजनीतिज्ञ नहीं थे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। ओम शांति।
Deeply saddened to know about the demise of former #PrimeMinister of India #DrManmohanSingh! Having studied him for more than a year for the movie #TheAccidentalPrimeMinister, it felt that I actually spent that much time with him. He was inherently a good man. Personally… pic.twitter.com/y6ekLH5owr — Anupam Kher (@AnupamPKher) December 27, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Vijaya Mehta Dies: अनुपम खेर की मेंटर विजया मेहता का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Anupam Kher Statement: मुंबई शहर को अनुपम खेर का सलाम, बोले- ‘इस शहर ने मुझे बनाया’, सफलता का सफर किया शेयर
Anupam Kher: मां दुलारी का वीडियो शेयर कर भावुक हुए अनुपम खेर, कहा- भारत के 90% मिडिल क्लास की एक ही कहानी
Anupam Kher के म्यूजिकल प्ले ‘जाने पहचाने अंजाने’ ने जीता दर्शकों का दिल, थिएटर में गूंजती रहीं तालियां
ये भी पढ़ें- अगर तुम में हिम्मत है तो मुझे पकड़ लो! अल्लू अर्जुन के पुष्पा 2 के नए गाने पर विवाद
साल 2019 में द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर नाम की फिल्म आई थी। इस फिल्म में अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका निभाई थी। अनुपम खेर ने खुद यह बताया है कि उनके लिए फिल्म में यह भूमिका निभाने आसान काम नहीं था। उन्हें इसके लिए बेहद मेहनत करनी पड़ी। मनमोहन सिंह के किरदार में खुद को ढालने के लिए अनुपम खेर को 6 महीने से अधिक का वक्त लग गया। इतना ही नहीं अनुपम खेर ने अपनी ही किताब में लिखा है कि उन्हें मनमोहन सिंह के बारे में रिसर्च करने के लिए उनका डेढ़ साल का वक्त लग गया था। तब जाकर वह मनमोहन सिंह के बारे में काफी कुछ जान पाए थे और इसीलिए वह कहते हैं कि भले ही मैंने उनके साथ वक्त ना बिताया हो लेकिन उनके बारे में इतना कुछ पढ़ा है ऐसा लगता है कि मैं उनके साथ काफी वक्त बताया है।
