Anupam Kher Statement: मुंबई शहर को अनुपम खेर का सलाम, बोले- ‘इस शहर ने मुझे बनाया’, सफलता का सफर किया शेयर
Anupam Kher Statement On Mumbai: अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर करते हुए मुंबई शहर का शुक्रिया अदा किया। वीडियो शेयर करते हुए मुंबई में बीते 45 साल के सफर को भी याद किया।
- Written By: यति सिंह
अनुपम खेर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Anupam Kher Statement Career: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी किसी ना किसी बात को लेकर छाए रहते हैं। अनुपम खेर अपने काम से जुड़े अपडेट के साथ ही जिंदगी कई किस्से-कहानियों को भी फैंस के साथ शेयर करते रहते है। इसी कड़ी में हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर करते हुए सपनों की नगरी मुंबई नगरी का शुक्रिया अदा किया है।
अपने लेटेस्ट पोस्ट में अनुपम ने बताया कि सपनों के शहर यानी मुंबई में उन्हें 45 साल हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने मुंबई को धन्यवाद देते हुए शहर के साथ जुड़े अपने सफर को याद किया है।
अनुपम ने भावुक वीडियो किया पोस्ट
अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “डियर मुंबई, 3 जून 1981 को सपनों से भरी आंखों और उम्मीदों भरे दिल के साथ मैं तुम्हारे पास आया था। आज तुम्हारे साथ 45 साल पूरे कर रहा हूं।” अनुपम खेर ने मुंबई की तारीफ करते हुए इस शहर को उदार शहर बताया।
सम्बंधित ख़बरें
नर्मदा आंदोलन से JNU तक… आमिर खान से दीपिका तक इन सेलेब्स ने किए प्रदर्शन का समर्थन
विद्या बालन की ‘कहानी’ फ्रेंचाइजी में यामी गौतम की एंट्री? ‘कहानी 3’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
Jana Nayagan Collection Day 3: तीसरे दिन गरजी ‘जन नायकन’, अब 100 करोड़ क्लब पर विजय की नजर
रिलीज से पहले लीक हुआ रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर? यश के रावण अवतार की दिखी झलक
उन्होंने कहा, “इस शहर ने शिमला के एक साधारण लड़के को अपनी बाहों में जगह दी। संघर्ष दिए, सफलताएं दी, ठोकरें दी और उनसे सीखने की ताकत भी दी। यह शहर हर किसी को अपनाता है और उसे अपना एहसास कराता है। तुम्हारा दिल दुनिया के किसी भी शहर से बड़ा है।” उन्होंने मां मुंबा देवी का भी आभार जताया, जिनके नाम पर शहर का नाम पड़ा है।
‘मुंबई ने मुझे अपनाया नहीं बल्कि गढ़ा है’
अपने वीडियो में अनुपम खेर काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि “जेब में ना के बराबर पैसे थे, लेकिन सपने बहुत बड़े थे। मुंबई ने मुझे सिर्फ अपनाया नहीं, बल्कि मुझे गढ़ा है।” उन्होंने बताया कि शहर ने उन्हें संघर्ष दिए जिसने उन्हें मजबूत बनाया, सफलता दी लेकिन विनम्रता भी सिखाई।
अनुपम खेर ने मुंबई की लोकल ट्रेनों की बात करते हुए कहा कि उनसे उन्होंने इंसानों को समझना सीखा। सड़कों पर चलते आम आदमी ने उन्हें धैर्य सिखाया। यह शहर मुझे लगातार प्रेरणा देता है कि जीवन में बेहतर करने की कोशिश कभी रुकनी नहीं चाहिए।”
यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Collection: 14वें दिन फिल्म को लगा बड़ा झटका, Mohanlal का फीका पड़ा जादू, कमाई में आई गिरावट
फिल्म इंडस्ट्री का भी किया धन्यवाद
45 साल बाद भी वे मुंबई से सीख रहे हैं। उन्होंने मुंबई फिल्म इंडस्ट्री को भी धन्यवाद दिया, लेकिन आज उन्होंने खास तौर पर उस शहर को याद किया जिसने एक छोटे शहर से आए लड़के को सपने देखने की हिम्मत दी। अनुपम खेर ने मुंबई को सलाम करते हुए कहा, “बहुत-बहुत धन्यवाद मुंबई।
