‘रुपया से किन लेब’ में अंकुश राजा और मुस्कान की मजेदार नोकझोंक, गाना हुआ जबरदस्त वायरल
Ankush Raja Bhojpuri Song: सिंगर अंकुश राजा और मुस्कान का नया भोजपुरी गाना 'रुपया से किन लेब' वायरल। इस गाने को अंकुश और शिवानी सिंह ने गाया है। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने सराहा।
- Written By: अनिल सिंह
अंकुश राजा ने मुस्कान को दिया मजेदार जवाब, नया गाना 'रुपया से किन लेब' रिलीज!
Rupya Se Kin Leb Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने दमदार अंदाज और अनोखी आवाज के लिए पहचाने जाने वाले सिंगर और एक्टर अंकुश राजा का नया गाना ‘रुपया से किन लेब’ इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। यह गाना रविवार को रिलीज़ हुआ और अंकुश राजा के फैंस के बीच तुरंत ही लोकप्रिय हो गया है। गाने में अंकुश राजा और एक्ट्रेस मुस्कान (Muskan) के बीच की मजेदार नोकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
इस नए गाने को बेव म्यूजिक (Bhojpuri Wave Music) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रिलीज के बाद से ही गाना तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बांधते हुए इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। अंकुश राजा ने इस गाने में दर्शकों को रोमांचित करने और एंटरटेन करने का पूरा ध्यान रखा है, जिसके चलते यह अब एक ट्रेंडिंग सॉन्ग बनता जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
अंकुश राजा और शिवानी सिंह की दमदार जुगलबंदी
‘रुपया से किन लेब’ गाने को भोजपुरी की लोकप्रिय आवाज अंकुश राजा और शिवानी सिंह (Shivani Singh) ने गाया है। दोनों ही गायकों की आवाज़ों ने इस गाने में जान डालने का काम किया है। गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं, जिन्होंने एक दिलचस्प और मजेदार कहानी को शब्दों के जरिए पिरोया है। वहीं, विक्की वॉक्स (Vicky Vox) ने म्यूजिक डायरेक्शन किया है, जिनकी आकर्षक धुन और बीट्स पर दर्शक झूमने को मजबूर हो रहे हैं। इस धमाकेदार वीडियो का निर्देशन रौनक रावत ने किया है।
ये भी पढ़ें- भागलपुर में नेहा शर्मा ने पिता के लिए मांगा वोट, सेल्फी के लिए क्रेजी हुए फैंस
वीडियो में अंकुश और मुस्कान की केमिस्ट्री
गाने के वीडियो में अंकुश राजा की जोड़ी एक्ट्रेस मुस्कान के साथ देखने को मिल रही है। वीडियो की कहानी एक हल्की-फुल्की नोकझोंक पर आधारित है। वीडियो में मुस्कान, अंकुश से शिकायत भरे लहजे में कहती हैं कि उन पर लाखों लोग मरते हैं, इसलिए उन्हें अपने रवैये पर थोड़ा संयम रखना चाहिए। इसके जवाब में अंकुश राजा बड़े ही मजाकिया और दबंग अंदाज में कहते हैं कि मुस्कान जैसे रूप को तो वे रुपया देकर भी खरीद सकते हैं। गाने में दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री, एक्सप्रेशन और एक्टिंग बेहद शानदार नजर आ रही है।
जारी है नोकझोंक वाले गानों का सिलसिला
अंकुश राजा के गानों में नोकझोंक का यह मजेदार अंदाज नया नहीं है। हाल ही में उनका गाना ‘घात ऐ राजा’ रिलीज हुआ था, जिसमें वह गौरी सुब्बा के साथ पति-पत्नी के रोल में नजर आए थे और उसमें भी दोनों की मजेदार बहस देखने को मिली थी। ‘रुपया से किन लेब’ में भी वही मजेदार और मनोरंजक अंदाज बरकरार है, जिससे फैंस का मनोरंजन पूरी तरह हो रहा है और यह गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बना रहा है।
