प्रेग्नेंसी कन्फर्म होने के बाद ‘Bigg Boss 17’ छोड़ने की तैयारी में अंकिता लोखंडे
- Written By: सुनीता पांडे
मुंबई: ‘Bigg Boss 17’ में इस बार अंकिता लोखंडे के जलवे ही जलवे हैं। कभी सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने प्रेम संबंधों तो कभी विक्की जैन के साथ नोकझोंक के कारण अंकिता खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अब अंकिता को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसके मुताबिक वो जल्द ही शो से विदा ले सकती है।
https://twitter.com/Biggboss17_live/status/1724847220032409983
जानकारी के मुताबिक अंकिता लोखंडे ‘Bigg Boss 17’ में आने के बाद प्रेग्नेंट हुई हैं। इस बात का हिंट खुद अंकिता लोखंडे ने अपनी बातों से दिया है। शो में अंकिता ने अपने बदलते मूड स्विंग्स का जिक्र किया। इतना ही नहीं, उन्होंने रिंकू धवन और जिग्ना वोरा के सामने यह भी कहा था कि उन्हें खट्टा खाने का मन कर रहा है, जिसके बाद उनका प्रेग्नेंसी टेस्ट हुआ। वहीं, अब माना जा रहा है कि अंकिता लोखंडे शो से बाहर भी हो सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Vicky Jain Birthday: अंकिता लोखंडे के पति ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ-एल्विश यादव
महाशिवरात्रि पर गुड न्यूज देंगे अंकिता लोखंडे-विक्की जैन? क्या बनने वाले हैं पेरेंट्स! सोशल मीडिया पर मची हलचल
दोस्त नदीम संग नजदीकियों को देख माही विज पर उठे सवाल, तो अंकिता लोखंडे का फूटा गुस्सा, ट्रोल्स को लगाई फटकार
अंकिता लोखंडे ने दोस्तों के लिए जताया आभार, बोलीं- सच्ची दोस्ती भगवान का तोहफा है
https://twitter.com/Dhillon_777/status/1725202692929437748
दरअसल शो के दौरान गुप्त तरीके से अंकिता लोखंडे का प्रेगनेंसी टेस्ट हुआ। इस बात का खुलासा ‘Bigg Boss 17’ के घर से सामने आए एक वीडियो में हुआ है। ये वीडियो अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का है, जिसमें अंकिता लोखंडे विक्की जैन को बता रही हैं कि मेरा प्रेग्नेंसी टेस्ट हुआ है और इसकी रिपोर्ट जल्द ही आने वाली है। खबर है कि टेस्ट की रिपोर्ट में अगर अंकिता प्रेग्नेंट हुई तो इस शो से वो विदा हो जाएंगी। फिलहाल इस रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
