दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बनेंगे सनी देओल के रिश्तेदार, अनीशा पादुकोण की सगाई की खबरें तेज
Deepika Sister Anisha Padukone Engagement: दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा की सगाई की खबरें तेज। बताया जा रहा है कि वह रोहन आचार्य को डेट कर रही हैं, जिससे पादुकोण और देओल परिवार रिश्तेदार बन सकते हैं।
- Written By: सोनाली झा
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बनेंगे सनी देओल के रिश्तेदार
Anisha Padukone Engagement: बॉलीवुड में जल्द ही एक ऐसा रिश्ता जुड़ सकता है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का परिवार अब देओल परिवार से जुड़ सकता है। जी हाँ, रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण सनी देओल के बेटे करण देओल की पत्नी दिशा आचार्य के भाई रोहन आचार्य को लंबे वक्त से डेट कर रही हैं। अब खबर यह भी सामने आ रही है कि दोनों की सगाई हो चुकी है और जल्द ही शादी की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि परिवारों के बीच रिश्ते को लेकर सहमति बन चुकी है और कपल ने प्राइवेट तौर पर सगाई भी कर ली है। हालांकि अभी तक दोनों परिवारों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन इस रिश्ते के कयास सोशल मीडिया पर और भी मजबूत तब हो गए जब पता चला कि रोहन आचार्य को दीपिका और रणवीर सिंह इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। यह संकेत देता है कि दोनों परिवार एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और करीबी भी हैं।
क्या करते हैं अनीशा पादुकोण और रोहन आचार्य
फिल्मी परिवारों से संबंध होने के बावजूद अनीशा और रोहन दोनों अलग क्षेत्रों में सक्रिय हैं। दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा एक प्रोफेशनल गोल्फर हैं और ‘लीव लव लाफ’ फाउंडेशन के लिए भी काम करती हैं, जो दीपिका का मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा ट्रस्ट है। दूसरी ओर, रोहन आचार्य दुबई की एक कंपनी में पार्टनर हैं और पेशे से बिजनेसमैन हैं। बिजनेस जगत में उनका अच्छा दायरा और पहचान है।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
शादी से पहले मां बनने की बात पर छलके आम्रपाली दुबे के आंसू, ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
वीकेंड पर ‘जन नायकन’ ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिनों में 83 करोड़ के पार पहुंची विजय की आखिरी फिल्म
प्रपोजल वाली जगह पर फिर पहुंचे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, वायरल तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
ये भी पढ़ें- विजय वर्मा को मिला गुलजार साहब का खास संदेश, सोशल मीडिया पर साझा की खुशी
करियर फ्रंट पर दीपिका और सनी
वहीं दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी बड़े पर्दे पर एंट्री कर रही हैं। सनी देओल भी अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट ‘लाहौर 1947’ की तैयारी में जुटे हैं, जिसे निर्देशक राजकुमार संतोषी बना रहे हैं। अगर अनीशा और रोहन की शादी की खबरें सही साबित होती हैं, तो ये बॉलीवुड के सबसे दिलचस्प और हाई-प्रोफाइल नए रिश्तों में से एक होगा, जो पादुकोण और देओल परिवार को एक साथ जोड़ देगा।
