शादी के लिए कैसे राजी हुई शिल्पा शेट्टी, अनिल कपूर के जवाब पर नहीं रुकेगी हंसी, देखें वीडियो

राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को शादी के लिए कैसे मनाया, इस पर अनिल कपूर ने जो जवाब दिया वह सुनकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, आप भी देखें वीडियो।
Anil Kapoor Reveals How Raj Kundra convinced Shilpa Shetty to marry
Updated on

मुंबई: शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की पापुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 90 के दशक में फिल्म में अभिनय की शुरुआत की थी, लेकिन वह आज भी अपनी खूबसूरती के लिए पहचानी जाती हैं। उनकी फिटनेस की वजह से वह हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस समय शिल्पा शेट्टी की चर्चा एक वीडियो को लेकर हो रही है। इस वीडियो में अनिल कपूर यह बता रहे हैं कि राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को शादी के लिए कैसे मनाया, सुनकर आपको भी हंसी आ जाएगी।

शिल्पा शेट्टी की उम्र 50 के करीब पहुंच रही है, लेकिन उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने करीब 20 साल पहले बॉलीवुड में एंट्री की थी लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी जस की तस है। शिल्पा शेट्टी और अनिल कपूर एक शो के दौरान फराह खान के सामने मौजूद थे, इस दौरान फराह खान ने शिल्पा शेट्टी से सवाल किया कि राज कुंद्रा ने उन्हें शादी के लिए कैसे मनाया। शिल्पा शेट्टी कुछ बोलती उससे पहले ही अनिल कपूर बोल पड़े और कहा 'पैसों से' मनाया, यह सुनकर शिल्पा शेट्टी जोर-जोर से हंसने लगी।

कहानी वहीं नहीं रुकी फराह खान में अनिल कपूर से पूछा कि शिल्पा शेट्टी को राज कुंद्रा ने पैसों से मनाया लेकिन आपके पास तो पैसे भी नहीं थे फिर सुनीता आपसे कैसे पट गई। इस पर भी अनिल कपूर ने दिलचस्प जवाब दिया और कहा मेरे पास नहीं पैसा उनके पास था। मतलब दोनों ही जगह अनिल कपूर ने जवाब में पैसा ही बताया। अनिल कपूर की हाजिर जवाबी के बाद वहां मौजूद सभी लोग हंस-हंसकर लोटपोट होते हुए नजर आए। यह वीडियो देखकर आपको भी हंसी जरूर आएगी।

शिल्पा शेट्टी की अगर बात करें तो उन्होंने साल 2009 में मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली थी। शिल्पा शेट्टी के दो बच्चे हैं। शिल्पा शेट्टी अपने पति के वजह से कई बार विवादों में घिरी हैं। इस समय वह फिल्मों से दूर है लेकिन टीवी के रियलिटी शो में बतौर जज नजर आती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com