

Highlights
टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग मामले पर मनोज बाजपेयी ने दिया रिएक्शन।
मनोज के अनुसार टाइगर इस घटना में असली निशाना नहीं थे।
आरोपियों के बयानों में सलमान खान का नाम कथित टारगेट के रूप में सामने आया।
मनोज ने कहा कि क्राइम करने के तरीके पहले से काफी बदल गए हैं।
Manoj Bajpayee On Tiger Shroff Firing: हाल ही में एक्टर टाइगर श्रॉफ के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया था। इस संवेदनशील मामले पर अब इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी का रिएक्शन सामने आया है।
उन्होंने एक हाल ही के इंटरव्यू में इस घटना के पीछे की सच्चाई पर बात करते हुए चौंकाने वाला दावा किया है और यह भी बताया है कि मौजूदा दौर में अपराध करने के तौर-तरीके किस हद तक बदल चुके हैं।
घटना के सामने आने के बाद इस सिलसिले में बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने साफ किया कि शुरुआती जांच और हालात को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वह एक्टर सीधे तौर पर अपराधियों के निशाने पर था।
मनोज बाजपेयी का मानना है कि इस तरह की वारदातों के पीछे कई बार कोई दूसरा ही मकसद या छिपा हुआ एजेंडा होता है, जिसके बारे में आम लोगों को फौरन पता नहीं चल पाता है। इस खुलासे के बाद से इस पूरे मामले को देखने का नजरिया ही बदल गया है।
अपराध और अपराधियों के तौर-तरीके पर खुलकर बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने वर्तमान समय की कड़वी सच्चाई को बयां किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में क्राइम और क्रीमिनल की दुनिया पूरी तरह से बदल चुकी है।
पहले के मुकाबले अब वारदातों को अंजाम देने के तरीके बहुत ज्यादा मुश्किल और आधुनिक हो गए हैं। अपराधियों का मुख्य उद्देश्य केवल नुकसान पहुंचाना नहीं होता, बल्कि समाज में अपनी दहशत फैलाना और सनसनी पैदा करना होता है।
इस तरह की घटनाएं जब किसी फिल्म स्टार के साथ घठति है, तो पूरे सिस्टम पर सवाल उठना लाजिमी हो जाता है। टाइगर श्रॉफ जैसी जानी-मानी हस्ती के पास सुरक्षा में सेंध लगना यह साबित करता है कि शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति कितनी संवेदनशील बनी हुई है।
हालांकि पुलिस प्रशासन ने इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है और आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है।