Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा के स्वागत में सजा एंटीलिया, कृष्णा को गोद में लिए नजर आईं राधिका मर्चेंट

Antilia Ganesh Chaturthi: एंटीलिया में गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा का भव्य स्वागत किया गया, जहां अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने परिवार के साथ उत्साह से पूजा-अर्चना की।
Antilia Ganesh Chaturthi 2026
राधिका मर्चेंट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Anant Ambani Ganpati Celebration: देशभर में गणेश उत्सव का त्योहार बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर देश के सबसे प्रमुख बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित निवास एंटीलिया में भी गणपति बप्पा का बेहद भव्य और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों से स्वागत किया गया। अंबानी परिवार हर साल की तरह इस बार भी बप्पा के आगमन का जश्न बेहद खास अंदाज में मना रहा है। सोशल मीडिया पर इस ग्रैंड सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें पूरा परिवार भक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है।

एंटीलिया में गणपति का शाही स्वागत

गणेश चतुर्थी की शुरुआत के साथ ही एंटीलिया में भगवान गणेश की स्थापना की गई। इस मौके पर पूरे परिसर को देसी और विदेशी फूलों की सुंदर लड़ियों से सजाया गया था। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर गणपति की प्रतिमा की स्थापना की और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा और आरती की। इस दौरान एंटीलिया में भक्तिमय माहौल के बीच ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी।

गोद में कृष्णा को लेकर झूमती दिखीं राधिका

गणपति बप्पा के स्वागत के दौरान जो बात सबसे ज्यादा चर्चा में रही, वह थी अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट का खास अंदाज। बप्पा के स्वागत के समय राधिका बेहद खूबसूरत पारंपरिक पहनावे में नजर आईं।

उन्होंने अपने छोटे बेटे कृष्णा को गोद में ले रखा था और ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्ति भाव में लीन होकर थिरकती दिखीं। उनकी खुशी और भक्ति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

अंबानी परिवार के जश्न में स्टार्स का लगा तांता

गणेशोत्सव के इस खास कार्यक्रम में सिर्फ अंबानी परिवार ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड, खेल जगत और राजनीति से जुड़ी कई हस्तियों की मौजूदगी भी देखने को मिल रही है। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने सभी अतिथियों का पर्सनली स्वागत किया। पूजा के बाद सभी मेहमानों के लिए खास महाप्रसाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसने इस शाम को और ज्यादा यादगार बना दिया।

Antilia Ganesh Chaturthi 2026
Mirzapur The Movie: दूसरे हफ्ते में भी जारी है कमाई, 250 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं की खूबसबरत झलक

अंबानी परिवार हमेशा से ही अपने हर पारिवारिक त्यौहार को अपनी जड़ों और भारतीय परंपराओं के साथ मनाता आया है। शादी के बाद नए जोड़े के रूप में अनंत अंबानी और राधिका अंबानी के लिए यह त्योहार और भी खास रहा। पूरे घर में बप्पा की कृपा और आशीर्वाद के लिए की गई यह पूजा न केवल उनके धार्मिक लगाव को दिखाती है, बल्कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों के प्रति उनकी गहरी भक्ति को भी उजागर करती है।