Mirzapur The Movie: दूसरे हफ्ते में भी जारी है कमाई, 250 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Mirzapur The Movie BO Report: पंकज त्रिपाठी और अली फज़ल स्टारर 'मिर्ज़ापुर द मूवी' ने रिलीज के 10वें दिन भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर 266 करोड़ रुपये से ज्यादा की शानदार कमाई हासिल की है।
Mirzapur The Movie Collection Day 10
फिल्म 'मिर्ज़ापुर द मूवी' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mirzapur The Movie Collection Day 10: वेब सीरीज की अपार सफलता के बाद बड़े पर्दे पर उतरी 'मिर्ज़ापुर द मूवी' का जादू सिनेमाघरों में लगातार कायम है। दूसरे वीकेंड के आखिरी दिन भी दर्शकों ने थिएटर का रुख किया, जिससे फिल्म ने घरेलू और विदेशी दोनों बाजारों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। गुरमीत सिंह के कुशल डायरेक्शन में बनी इस थ्रिलर फिल्म ने 10 दिनों के भीतर कई बड़े आंकड़े पार कर लिए हैं, जिससे निर्माताओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।

10वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार रहा दर्शकों का क्रेज

दूसरे रविवार को फिल्म के प्रदर्शन में हल्का सा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। देश भर के 7,225 शो में प्रदर्शन करते हुए फिल्म ने रविवार को 13.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया। शनिवार की तुलना में इसमें महज 1.9 प्रतिशत की मामूली कमी देखी गई, जो कि दूसरे हफ्ते के लिहाज से काफी बेहतर स्थिति मानी जाती है। वीकेंड होने के चलते शाम और रात के शो में थियेटर्स के अंदर दर्शकों की अच्छी उपस्थिति दर्ज की गई।

180 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म मिर्जापुर की कुल कमाई का सफर अब बेहद मजबूत नजर आ रहा है। 10 दिनों के अंदर देश में इसका नेट कलेक्शन 184.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अगर इसमें टैक्स और अन्य खर्चों को जोड़कर भारतीय सकल कमाई की बात करें तो यह आंकड़ा 220.04 करोड़ रुपये हो चुका है। पहले हफ्ते में 148.45 करोड़ रुपये कमाने के बाद दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन का बड़ा धमाका

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस क्राइम ड्रामा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।10वें दिन ओवरसीज मार्केट से फिल्म के खाते में 4 करोड़ रुपये और जुड़े। इसके साथ ही विदेशों में कुल ग्रॉस कलेक्शन 46 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। भारत और विदेशों के आंकड़े मिलाकर अब फिल्म का कुल वैश्विक ग्रॉस कलेक्शन 266.04 करोड़ रुपये हो चुका है।

Mirzapur The Movie Collection Day 10
Ramayana Song Poster: 'जय जय राम' की गूंज, गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' के गाने का पोस्टर

चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में हाउसफुल रहे शो

पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म मिर्जापुर ने चेन्नई में 85 प्रतिशत से ज्यादा की औसत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जहां दोपहर और शाम के शो लगभग पूरी तरह भरे रहे। इसके अलावा बेंगलुरु, लखनऊ और जयपुर जैसे क्षेत्रों में भी 50 प्रतिशत से ज्यादा की ऑक्यूपेंसी देखने को मिली। दिल्ली एनसीआर और मुंबई जैसे बड़े सेंटर्स पर भी शाम के समय सिनेमाघरों में अच्छी रौनक बनी रही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com