Sabrang Awards 2025 में छाया आम्रपाली-निरहुआ का जलवा, मिला बेस्ट जोड़ी का सम्मान
Bhojpuri Cinema News: आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने एक बार फिर अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया और उन्हें बेस्ट जोड़ी 2025 का सम्मान मिला है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
आम्रपाली दुबे और निरहुआ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Aamrapali Dubey And Dinesh Lal Yadav Win Best Jodi Award: भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने एक बार फिर अपना जलवा दिखा दिया है। दोनों स्टार्स को सबरंग फिल्म अवॉर्ड्स 2025 में उनकी फिल्म ‘फसल’ के लिए सम्मानित किया गया है। इस फिल्म के लिए निरहुआ को बेस्ट एक्टर और आम्रपाली दुबे को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इसके साथ ही दोनों को बेस्ट जोड़ी 2025 का खिताब भी दिया गया है।
आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट रीशेयर करते हुए लिखा, “बेस्ट एक्टर दिनेश लाल यादव और बेस्ट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे-फिल्म फसल।” इस खबर के बाद भोजपुरी फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। एक यूजर ने लिखा, “जय हो… भोजपुरिया दिलों की धड़कन को बधाई, ऐसे ही गर्दा उड़ाते रहिए।”
‘फसल’ फिल्म के लिए मिला खास सम्मान
फिल्म ‘फसल’ ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। न सिर्फ सिनेमाघरों में, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के गानों ने खूब लोकप्रियता हासिल की। फिल्म का सुपरहिट गाना ‘मरून कलर सड़िया’ अब तक 292 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। हालांकि फिल्म को अभी यूट्यूब पर रिलीज नहीं किया गया है, लेकिन फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।
आम्रपाली दुबे इन अवॉर्ड्स को कर चुकी हैं अपने नाम
आम्रपाली दुबे हर साल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए अवॉर्ड्स जीतती रही हैं। साल 2024 में उन्हें यूपीएए अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला था। वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी कई फिल्में जल्द रिलीज होने वाली हैं, जिनमें ‘रोजा’, ‘मातृ देवो भव:’, और ‘सीआईडी बहू’ शामिल हैं। वहीं, उनकी पिछली फिल्में ‘साइकिल वाली दीदी’, ‘सास बहू और यमराज’, ‘स्वर्ग से प्यारा घर हमारा’ और ‘मेरे हसबैंड की शादी’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
ये भी पढ़ें- पहले अप्रूवर बनिए…शिल्पा शेट्टी का LOC रद्द करने का आवेदन खारिज, कोर्ट ने दिया सख्त आदेश
दिनेश लाल यादव की ये फिल्म जल्द होगी रिलीज
वहीं, दिनेश लाल यादव निरहुआ भी लगातार फिल्मों और राजनीति दोनों में सक्रिय हैं। वो जल्द ही ‘पटना से पाकिस्तान 2’ और हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘हे राम’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनका नया गाना ‘आई लव बुलडोजर बाबा’ भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
(एजेंसी इनुपट के साथ)
