Amitabh Bachchan: सिंगल फादर बन अभिषेक बच्चन ने जीता पिता का दिल, फिल्म बी हैप्पी पर अमिताभ ने जताया गर्व
Amitabh Bachchan On Be Happy: बी हैप्पी रेमो डिसूजा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी है। दिल छू लेने वाली डांस ड्रामा फिल्म, जिसमें अभिषेक बच्चन के साथ नोरा फतेही, नासर, जॉनी लीवर और हरलीन सेठी नजर आएंगे।
- Written By: अनिल सिंह
अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन स्टारर "बी हैप्पी" पर जताया गर्व, जानें क्या कहा
Amitabh Bachchan Reaction On Be Happy: जब से प्राइम वीडियो की ओरिजिनल फिल्म बी हैप्पी का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, इसने दर्शकों के दिल को छू लिया है। फिल्म को जबरदस्त प्यार और सराहना मिल रही है। ये कहानी है शिव (अभिषेक बच्चन) की, जो एक सिंगल फादर है और अपनी बेटी धारा (इनायत वर्मा) के साथ ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव से जूझ रहा है। अब इस फिल्म की तारीफ करने वालो में अमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने अभिषेक की परफॉर्मेंस पर गर्व जताते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। ये पल और भी खास इसलिए बन जाता है क्योंकि एक असली पिता अपने बेटे की उस फिल्म को सराह रहा है, जो खुद बाप-बेटी के रिश्ते पर बनी है।
अमिताभ बच्चन ने दिल से तारीफ करते हुए लिखा, “अभिषेक, एक पिता का गर्व, कितनी आसानी से एक किरदार से दूसरे किरदार में बदल जाते हो। बधाई हो बधाई, स्नेह”।
अभिषेक एक पिता का गर्व हैँ
पर हम जैसे फैन्स को भी उन पर गर्व है.. इतनी नेगेटिव मार्केटिंग के बावजूद भी वो इतने शालीन रहते है। संस्कार ख़रीदे नहीं जाते।@juniorbachchan आपकी निभाई लगभग हर भूमिका लाजवाब है पर मुझे ब्लफमास्टर वाली ना जाने क्यों बहुत पसंद है भ्भइयू 😊 — Bibhu Srivastava (@timelesswit2025) March 6, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Kareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Salman Khan Property: सलमान खान ने बेचा बांद्रा वेस्ट का अपार्टमेंट, 3.50 करोड़ में फाइनल हुई प्रॉपर्टी डील
कारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान
Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
ये भी पढ़ें- 14 साल बाद वकील बनकर बड़े पर्दे पर वापस लौटी हैं ईशा देओल, दर्शकों 21 मार्च का इंतजार
एक दूसरी पोस्ट में, अमिताभ बच्चन ने फिल्म की कहानी और अभिषेक की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए लिखा, “बेहद खूबसूरत कहानी… और अभिषेक, तुमने जिस तरह एक फिल्म से दूसरी फिल्म तक अपने किरदार को परिभाषित किया है, वो कमाल है। ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार।”
एक ऐसी कहानी जो बाप-बेटी के खूबसूरत रिश्ते को दिखाती है और जिसे खुद मेगास्टार अमिताभ बच्चन की तारीफ मिली है, उसकी दीवानगी अब सातवें आसमान पर है!
बी हैप्पी को रेमो डिसूजा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले लिजेल रेमो डिसूजा ने प्रोड्यूस किया है और इसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। ये दिल छू लेने वाली डांस ड्रामा फिल्म है, जिसमें अभिषेक बच्चन के साथ नोरा फतेही, नासर, जॉनी लीवर और हरलीन सेठी जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे। बी हैप्पी भारत समेत 240 से ज्यादा देशों और टेरिटरीज में 14 मार्च को प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब होकर आएगी, जिससे ये और भी ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सकेगी।
