अमिताभ बच्चन ने धर्मेंद्र को खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि, बोले- एक ऐसा खालीपन, जो हमेशा…
Amitabh Bachchan Emotional Post: अमिताभ बच्चन ने धर्मेंद्र के निधन पर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर उन्हें याद किया। बिग बी ने कहा कि धरम जी के जाने से ऐसा खालीपन पैदा हुआ है, जो कभी नहीं भरेगा।
- Written By: सोनाली झा
अमिताभ बच्चन ने धर्मेंद्र को खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि
Amitabh Bachchan Dharmendra Tribute: बॉलीवुड के दिग्गज और सबसे प्रिय अभिनेताओं में शामिल धर्मेंद्र के निधन ने पूरे फिल्म जगत को शोक में डुबो दिया है। 24 नवंबर को हुई उनकी मृत्यु ने करोड़ों फैंस और साथी कलाकारों के दिल में गहरी चोट पहुंचाई है। इसी दुख में डूबे नजर आए उनके दोस्त और शोले के ‘जय’ अमिताभ बच्चन, जिन्होंने देर रात सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट लिखकर धर्मेंद्र को याद किया।
अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। अंतिम विदाई देने के बाद बिग बी रातभर सो नहीं पाए और उन्होंने अपनी संवेदनाएं शब्दों में ढालते हुए धरम जी के लिए एक दिल छू लेने वाला संदेश लिखा, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। अमिताभ बच्चन ने लिखा कि एक और महान हस्ती हमें छोड़कर चली गई। अखाड़ा खाली हो गया और उनके जाने से जो खामोशी पैदा हुई है, वह असहनीय है। धरम जी महानता का प्रतीक थे, सिर्फ अपने दमदार व्यक्तित्व से नहीं, बल्कि अपने विशाल हृदय और सादगी से।
बिग बी ने कही ये बात
बिग बी यहीं नहीं रुके। उन्होंने धर्मेंद्र की सरलता, उनके संस्कार और उनके व्यक्तित्व की उन खास बातों को याद किया, जिन्हें वे हमेशा संजोकर रखेंगे। उन्होंने आगे लिखा कि वे पंजाब के गांव की मिट्टी की खुशबू अपने साथ लेकर आए थे और जीवनभर उसी से जुड़े रहे। फिल्मी दुनिया के लगातार बदलते दौर में भी वे हमेशा बेदाग रहे। उनके जाने से हमारे आसपास की हवा जैसे हल्की हो गई है। यह एक ऐसा शून्य है, जो कभी भरा नहीं जा सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Dostana 2 को फिर लगा बड़ा झटका, डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने छोड़ा प्रोजेक्ट, करण जौहर के सामने नई चुनौती
Golmaal 5 को लेकर बड़ा अपडेट, रणवीर सिंह के कैमियो की चर्चा तेज, अक्षय कुमार निभा सकते हैं बादशाह का किरदार
Taapsee Pannu का बड़ा खुलासा, सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहने की वजह से कई ब्रांड डील्स से होना पड़ा दूर
Shilpa Shinde Controversy: शिल्पा शिंदे के बयान पर बढ़ा विवाद, AICWA उठा सकता है बड़ा कदम
T 5575 –
… another valiant Giant has left us .. left the arena .. leaving behind a silence with an unbearable sound .. Dharam ji .. 🙏 🙏🙏 .. the epitome of greatness, ever linked not only for his renowned physical presence, but for the largeness of his heart , and its… — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 24, 2025
ये भी पढ़ें- शर्मिला टैगोर के एक रिक्वेस्ट पर रातभर शूट करते रहे धर्मेंद्र, जानें दिलचस्प किस्सा
धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री
अमिताभ का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग कमेंट कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस आज भी खास मानते हैं, खासकर शोले में जय-वीरू की जोड़ी, जिसने दोस्ती की परिभाषा ही बदल दी थी। दोनों ने मिलकर कई यादगार फिल्मों में काम किया और असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के लिए गहरी इज्जत रखते थे। धर्मेंद्र के निधन से इस दोस्ती का एक अध्याय भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन उनकी यादें और उनका काम हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा।
