Diwali 2026 Special Story: पटाखे से जला हाथ, फिर भी नहीं रुके अमिताभ बच्चन, 2 महीने तक झेली थी ये परेशानी

Amitabh Bachchan Diwali Accident: अमिताभ बच्चन का एक बार दिवाली पर पटाखे से हाथ जल गया था। इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग नहीं रोकी। हाथ पर रुमाल बांधकर उन्होंने इंकलाब और शराबी की शूटिंग पूरी की थी।
Amitabh Bachchan Diwali Story
अमिताभ बच्चन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दिवाली पर पटाखे की वजह से अमिताभ बच्चन का हाथ जल गया था।

  • अमिताभ ने सोशल मीडिया पर अपनी जली हुई उंगली की तस्वीर शेयर की थी।

  • चोट के कारण उन्हें अंगूठे को छोटी उंगली तक पहुंचाने में करीब दो महीने लगे थे।

  • अमिताभ ने हाथ पर रुमाल बांधकर और जेब में रखकर शूटिंग जारी रखी थी।

  • उन्होंने अपने ब्लॉग में 1984 की फिल्मों 'इंकलाब' और 'शराबी' की शूटिंग का जिक्र किया था।

Amitabh Bachchan Diwali Firecracker Incident: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी शानदार एक्टिंग के साथ काम के प्रति समर्पण के लिए भी जाने जाते हैं। उम्र हो या कोई परेशानी, अमिताभ ने हमेशा अपने काम को प्राथमिकता दी है। उनके करियर में ऐसे कई किस्से हैं, जब उन्होंने मुश्किल हालात में भी शूटिंग जारी रखी। ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा दिवाली से जुड़ा है, जब पटाखे की वजह से उनका हाथ बुरी तरह जल गया था।

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया और अपने ब्लॉग के जरिए अक्सर जिंदगी से जुड़े पुराने किस्से शेयर करते रहते हैं। एक बार उन्होंने दिवाली के दौरान हुए हादसे का जिक्र करते हुए अपनी उंगली की क्लोजअप तस्वीर भी शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि पटाखे की वजह से उनका हाथ जल गया था। इस चोट से उबरने में उन्हें काफी समय लगा। अमिताभ ने बताया था कि अंगूठे को छोटी उंगली तक पहुंचाने में उन्हें करीब दो महीने लग गए थे। उन्होंने यह भी समझाया था कि उंगलियों को ठीक होने के लिए लगातार मूवमेंट की जरूरत होती है। अगर उनकी गतिविधि रुक जाए तो वे सुन्न पड़ सकती हैं।

Amitabh Bachchan Diwali Story
सूर्या की 3 फिल्मों को नाजरिया नाजिम ने कर दिया था रिजेक्ट, चौथी बार में बनी बात, एक्टर ने की जमकर तारीफ

हाथ पर रुमाल बांधकर पूरी की शूटिंग

इस हादसे के बावजूद अमिताभ बच्चन ने काम से ब्रेक नहीं लिया। उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया था कि शूटिंग के दौरान हाथ पर रुमाल बांध लिया करते थे। कभी यह रुमाल स्टाइल जैसा लगता था, तो कभी वह अपना घायल हाथ जेब में रख लेते थे। इस तरह उन्होंने अपनी चोट को छिपाते हुए शूटिंग जारी रखी।

अमिताभ ने अपने इस किस्से में साल 1984 में रिलीज हुई फिल्मों 'इंकलाब' और 'शराबी' का जिक्र किया था। फिल्म 'इंकलाब' में उनके साथ श्रीदेवी और निरूपा रॉय नजर आई थीं। वहीं 'शराबी' में जया प्रदा, प्राण, ओम प्रकाश और रंजीत जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में थे।

Amitabh Bachchan Health Update
अमिताभ बच्चन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

महान की शूटिंग के दौरान भी लगी थी चोट

दिलचस्प बात यह है कि दिवाली के इस हादसे से पहले भी अमिताभ बच्चन को फिल्म के सेट पर चोट लगी थी। साल 1983 में आई फिल्म 'महान' की शूटिंग के दौरान रस्सी से फिसलते वक्त उनका हाथ कट गया था। वह उस चोट से उबर ही रहे थे कि दिवाली पर पटाखे की वजह से उन्हें दोबारा परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद अमिताभ का काम के प्रति जुनून कम नहीं हुआ।