टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल क्यों नहीं देख पाए अमिताभ बच्चन? बिग बी ने बताया अपना ‘अनोखा टोटका’
Amitabh Bachchan Did Not Watch Final: भारत की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्होंने फाइनल मैच इसलिए नहीं देखा क्योंकि उनका मानना था कि ऐसा करने से इंडिया जीत जाएगी।
- Written By: सोनाली झा
अमिताभ बच्चन का ट्वीट (फोटो-सोशल मीडिया)
Amitabh Bachchan T20 World Cup Tweet: भारत की ऐतिहासिक जीत के साथ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बन गया। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड टीम को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक ने टीम इंडिया को बधाई दी। इसी बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने इस ऐतिहासिक मुकाबले को देखने से खुद को दूर रखा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए इसका कारण भी बताया। बिग बी ने टीम इंडिया की जीत के बाद जश्न की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे, हो गया।उनके इस मजेदार और अनोखे कैप्शन से साफ हो गया कि उन्होंने मैच जानबूझकर नहीं देखा।
अमिताभ बच्चन का ट्वीट
दरअसल, यह उनका एक तरह का ‘टोटका’ था, जिसे लेकर वह मजाकिया अंदाज में बात कर रहे थे। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट ने फैंस का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया। जैसे ही अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई फैंस ने उनके पोस्ट को मजेदार बताया तो कुछ ने इस पर हल्की-फुल्की चुटकी भी ली।
सम्बंधित ख़बरें
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
T 5679 – कहा था नहीं देखूँगा तो जीत जाएँगे ! हो गया ! pic.twitter.com/JHgQyc2v2S — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 8, 2026
यूजर्स का रिएक्शन
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि सर, अगर आप मैच देखते भी तो इंडिया ही जीतता। वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा कि अच्छा किया आपने मैच नहीं देखा, हम जीत गए। कुछ यूजर्स ने तो मजेदार अंदाज में यह भी कहा कि अगर अमिताभ बच्चन इसी तरह मैच न देखें तो भारत आगे भी कई ट्रॉफियां जीत सकता है। बिग बी के ट्वीट पर कुछ यूजर्स ने अभिनेता अभिषेक बच्चन को लेकर भी मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि सर, प्लीज अभिषेक की फिल्में भी मत देखा कीजिए, कुछ तो रहम करिए।
कई सितारों ने दी टीम इंडिया को बधाई
भारत की इस शानदार जीत पर बॉलीवुड के कई सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। अभिनेत्री सारा अली खान, सोनल चौहान और अभिनेता अजय देवगन समेत कई सेलेब्स ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तारीफ की और उन्हें बधाई दी। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की इस जीत ने पूरे देश में जश्न का माहौल बना दिया है। वहीं अमिताभ बच्चन का यह मजेदार ‘टोटका’ वाला पोस्ट भी फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है।
