अमिताभ बच्चन ने देर से पहुंचने की आदत पर ली चुटकी, बोले- जल्दी निकलने की सोचता हूं तो उसी दिन लेट हो जाता हूं

Amitabh Bachchan Apology: अमिताभ बच्चन ने देर से आने पर अपने ब्लॉग के जरिए मजाकिया अंदाज में माफी मांगी। बिग बी ने कहा कि जिस दिन वह जल्दी निकलने की योजना बनाते हैं, उसी दिन देर हो जाती है।
Amitabh Bachchan Apology
अमिताभ बच्चन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amitabh Bachchan Blog: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया और अपने ब्लॉग के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। अभिनेता ने हाल ही में देर से आने के लिए मजाकिया अंदाज में माफी मांगी और बताया कि आखिर ऐसा क्यों होता है। बिग बी ने कहा कि वह कई बार समय पर निकलने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन जिस दिन जल्दी पहुंचने का प्लान बनाते हैं, उसी दिन किसी न किसी वजह से देर हो जाती है।

अमिताभ बच्चन ने देर रात अपने ब्लॉग में लिखा कि उन्हें पता है कि लोग सोच सकते हैं कि वह रोज देर से आने के लिए कोई न कोई बहाना बनाते रहते हैं। हालांकि, अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में अपनी स्थिति समझाते हुए कहा कि जिस दिन वह सोचते हैं कि इस बार जल्दी निकल जाएंगे, उसी दिन देर हो जाती है। बिग बी ने लिखा कि फिर देर हो गई; अरे यार, यह तो बहुत हो गया। उन्होंने कहा कि लोग सोचेंगे कि वह रोज बहाना बनाते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि जब वह जल्दी निकलने की योजना बनाते हैं, तभी किसी न किसी वजह से देर हो जाती है।

मुश्किल वक्त में भी हंसते रहने का दिया संदेश

अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में हंसी को सबसे अच्छी दवा बताते हुए फैंस को पॉजिटिव रहने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में भी अगर इंसान मुश्किल पर हंसता है तो उसे लगता है कि वह आपको परेशान करने में नाकाम रही है। बिग बी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इसलिए हंसते रहिए, इससे मुश्किल खुद परेशान हो जाएगी।

केबीसी की तस्वीरें भी कीं शेयर

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पोस्ट के साथ अपने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। शो में कंटेस्टेंट्स से सामान्य ज्ञान और विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। सही जवाब देने पर कंटेस्टेंट्स इनाम राशि जीतते हैं और मुश्किल सवालों के लिए लाइफलाइन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Amitabh Bachchan Apology
शक ट्रस्ट नो वन की ट्रेलर में बेटी के गायब होते ही बदहाल हुईं परिणीति चोपड़ा, हर मोड़ पर छिपा है खौफनाक राज

कल्कि 2 में नजर आएंगे अमिताभ

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में 'वेट्टैयन' और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे। 'कल्कि 2898 एडी' में उनके अश्वत्थामा के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब खबरों के मुताबिक अभिनेता इसके अगले पार्ट 'कल्कि 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। बढ़ती उम्र के बावजूद बिग बी का काम के प्रति जुनून आज भी उनके फैंस को प्रेरित करता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com