Amaal Mallik Trolls: सोशल मीडिया ट्रोलिंग से नाराज अमाल मलिक, फैंस से की ड्रामा खत्म करने की अपील
Amaal Mallik Statement Controversy: बिग बॉस 19 के बाद अमाल मलिक ट्रोलिंग के निशाने पर आ गए हैं। अमाल मलिक ने साफ कहा कि वह बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेंगे और परिवार को निशाना बनाना गलत है।
- Written By: सोनाली झा
अमाल मलिक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Amaal Mallik Controversy: ‘बिग बॉस 19’ के फिनाले के बाद भी विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शो खत्म होने के बावजूद घर के अंदर कही गई बातें और कंटेस्टेंट्स के बयान अब सोशल मीडिया पर नए-नए विवाद खड़े कर रहे हैं। इस बार मामला गायक और संगीतकार अमाल मलिक से जुड़ा है, जो शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट में शामिल थे। शो के दौरान अमाल द्वारा कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के लिए इस्तेमाल किए गए एक अपशब्द को लेकर दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी आपत्ति जताई, जिसके बाद यह मुद्दा तेजी से तूल पकड़ने लगा।
शो खत्म होने के बाद भी सोशल मीडिया पर अमाल को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। कई यूजर्स ने उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की और मामला इतना बढ़ गया कि अमाल के परिवार, दोस्तों और टीम को भी निशाने पर लिया जाने लगा। इसी बीच अमाल के मैनेजर ने एक पोस्ट शेयर कर लोगों से अपील की कि इस विवाद में उनके परिवार और करीबी लोगों को न घसीटा जाए। हालांकि यह पोस्ट भी विवाद का कारण बन गई और तान्या के समर्थकों ने इसे गंभीरता से लेते हुए अमाल से दोबारा माफी की मांग शुरू कर दी।
अमाल मलिक ने स्वीकार की अपनी गलती
लगातार बढ़ते दबाव और ट्रोलिंग के बीच अब अमाल मलिक ने खुद सामने आकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह पहले ही अपनी गलती स्वीकार कर चुके हैं और सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं। अमाल ने बताया कि शो से बाहर आने के बाद उनका पहला सोशल मीडिया पोस्ट तान्या मित्तल के लिए ही था, जिसमें उन्होंने अपनी बात रखी और खेद जताया था। इसके बावजूद उनके मैनेजर, टीम और परिवार पर हमले किए जा रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है।
सम्बंधित ख़बरें
भगवान राम बनने पर रणबीर कपूर हुए भावुक, यश ने जताया आभार, सनी देओल की एंट्री पर गूंज उठीं तालियां
‘रामायणम्’ इवेंट में अरुण गोविल ने भावुक किस्सा सुनाया, नमित मल्होत्रा ने बताई फिल्म बनाने की बड़ी वजह
रामायणम् की ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट में जुटी पूरी स्टारकास्ट, रणबीर कपूर से रवि दुबे तक ने बढ़ाया फिल्म का उत्साह
Yami Gautam Journey: टीवी ऐड से शुरू हुआ करियर, विक्की डोनर ने दिलाई पहचान, नेशनल अवॉर्ड ने रचा इतिहास
अमाल मलिक ने कही ये बात
अमाल ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके और तान्या के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता था। उन्होंने कहा कि शो के अंदर उनके बीच कभी भी कोई रोमांटिक या इमोशनल संबंध नहीं रहा, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे बेवजह अलग रंग दिया जा रहा है। गायक ने कहा कि लोग अपने-अपने फैंडम के नाम पर लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं, जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है।
अमाल मलिक ने ट्रोलिंग पर की बात
अपने बयान में अमाल मलिक ने ट्रोलर्स को साफ संदेश देते हुए कहा कि मैं अपने फैंस को आक्रामक होने से रोक सकता हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं किसी की बदतमीजी सहूंगा। उन्होंने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि इस विवाद को अब यहीं खत्म किया जाए। अमाल ने कहा कि वह व्यक्तिगत और सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं और अब इस मुद्दे को खींचने का कोई मतलब नहीं है। उनके मुताबिक, यह विवाद सिर्फ समय और ऊर्जा की बर्बादी है और सभी को अब आगे बढ़ना चाहिए।
