Alpha BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फिसली 'अल्फा', चौथे दिन की कमाई ने बढ़ाई टेंशन

Alpha Box Office Report Day 4: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक्शन फिल्म 'अल्फा' सिनेमाघरों में अपने पहले सोमवार को औंधे मुंह गिर गई है। वीकेंड की शानदार कमाई के बाद 4 दिन इसके कलेक्शन में गिरावट दिखी।
Alpha Day 4 Collection
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Alia Bhatt Alpha BO Collection: सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत करने वाली यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' को लेकर बॉक्स ऑफिस से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के जबरदस्त एक्शन फिल्म 'अल्फा' को शुरुआती दिनों में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। फिल्म समीक्षकों की मिले-जुले रिएक्शन के बाद भी इस फिल्म ने वीकेंड पर टिकट खिड़की पर ताबड़तोड़ नोट छापे थे।

इस बेहतरीन प्रदर्शन को देखकर हर कोई यह मान रहा था कि यह फिल्म 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाएगी। हालांकि, सोमवार का पहला वर्किंग डे आते ही इसकी रफ्तार पर अचानक ऐसा ब्रेक लगा कि फिल्म सीधे जमीन पर आ गिरी। मंडे टेस्ट में 'अल्फा' का प्रदर्शन इतना कमजोर रहा कि उसने फिल्म मेकर्स को गहरे सोच में डाल दिया है।

चौथे दिन की कमाई ने बढ़ाई मेकर्स की मुश्किलें

रिपोर्ट के अनुसार 'अल्फा' ने सोमवार को देश भर में महज 2.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रिलीज के बाद से यह किसी एक दिन में फिल्म की सबसे कम कमाई है। हालांकि किसी भी फिल्म के लिए वीक डेज में गिरावट आना बेहद सामान्य माना जाता है, लेकिन यह गिरावट अनुमान से कहीं ज्यादा बड़ी परेशानी की बात है।

रविवार के मुकाबले सोमवार की कमाई में इतना बड़ा अंतर आने से सिनेमाघर संचालक भी हैरान हैं। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि रात के शो के अंतिम आंकड़े आने के बाद इस कलेक्शन में थोड़ा बहुत सुधार देखने को मिल सकता है, लेकिन फिर भी यह कमाई का आंकड़ा उम्मीदों से काफी दूर रहने वाला है।

4 दिनों के सफर में ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस का हाल

फिल्म 'अल्फा' ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये के साथ अच्छी शुरुआत की थी। इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़कर 11.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने अपनी कामयाबी का परचम लहराते हुए 13.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था।

इस तरह शुरुआती 3 दिनों में फिल्म ने सफलता की नई कहानी लिखी, लेकिन चौथे दिन महज 2.23 करोड़ रुपये पर सिमट गई। इन 4 दिनों को मिलाकर अब भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 36.23 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 43.43 करोड़ रुपये के पास पहुंच गया है।

भारी-भरकम बजट और बड़े सितारों की साख दांव पर

रिपोर्ट्स के अनुसार 'अल्फा' कुल बजट लगभग 100 करोड़ से 130 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। इतने भारी-भरकम बजट में बनी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खुद को ब्लॉकबस्टर या हिट साबित करने के लिए आने वाले दिनों में हर हाल में अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखना होगा।

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के साथ-साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे बड़े अभिनेता अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दर्शकों के लिए फिल्म में एक और बड़ा सरप्राइज भी रखा गया है, जिसमें ऋतिक रोशन अपनी मशहूर फिल्म 'वॉर' के कबीर वाले अवतार में एक धमाकेदार कैमियो करते दिखाई दे रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com