SIIMA Awards 2025 List: अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा 2’ के लिए बेस्ट एक्टर, रश्मिका बनीं बेस्ट एक्ट्रेस
SIIMA Awards 2025: दुबई में आयोजित साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स 2025 में साउथ सिनेमा का जादू खूब छाया। अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के लिए बेस्ट एक्टर और रश्मिका ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता।
- Written By: सोनाली झा
अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा 2’ के लिए बेस्ट एक्टर
SIIMA 2025 Full List of Winners: दुबई में शनिवार रात आयोजित हुए साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (SIIMA) 2025 साउथ सिनेमा के लिए बेहद खास रहे। इस अवॉर्ड नाइट में तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों की धूम रही। कई दिग्गज सितारों को उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया गया। इस बार के शो में सबसे ज्यादा सुर्खियां ‘पुष्पा 2: द रूल’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बटोरीं।
साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर और उनकी को-स्टार रश्मिका मंदाना को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। यह फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई बल्कि अवॉर्ड सीजन में भी धमाल मचा रही है। दोनों सितारों ने अपनी कड़ी मेहनत और दमदार अदाकारी से दर्शकों और जूरी का दिल जीत लिया।
कल्कि 2898 एडी की बड़ी जीत
प्रभास और अमिताभ बच्चन की साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने भी कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म का सम्मान दिया गया। वहीं, अमिताभ बच्चन को उनके शानदार अभिनय के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, और अन्ना बेन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। खास बात यह रही कि फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने वाले कमल हासन को बेस्ट विलेन का खिताब दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Janhvi Kapoor Photo: ‘अगर खो जाऊं तो शिखर पहाड़िया…’, जाह्नवी कपूर के नाइटसूट मैसेज ने खींचा फैंस का ध्यान
‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट ने बिखेरा जलवा, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
राम चरण और उपासना ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार दिखाया चेहरा, वायरल हुई प्यारी फैमिली फोटो
मलयालम सिनेमा का जलवा
इस साल मलयालम इंडस्ट्री ने भी अवॉर्ड नाइट में अपनी खास छाप छोड़ी। साई पल्लवी और पृथ्वीराज सुकुमारन को उनके दमदार अभिनय के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया। वहीं, ‘द गोट लाइफ’ और ‘एआरएम’ जैसी फिल्मों ने मलयालम सिनेमा को वैश्विक स्तर पर और भी मजबूत पहचान दिलाई। म्यूजिक कैटेगरी में भी ‘पुष्पा 2’ का जलवा बरकरार रहा। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं, शंकर बाबू कंदुकुरी को बेस्ट सिंगर मेल और शिल्पा राव को बेस्ट सिंगर फीमेल का सम्मान दिया गया।
नई प्रतिभाओं को मिला सम्मान
SIIMA 2025 ने इस बार नई प्रतिभाओं को भी भरपूर सराहा। पंखुड़ी गिडवानी (लव मौली) और भाग्यश्री बोरसे (मिस्टर बच्चन) को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस घोषित किया गया। वहीं, संदीप सरोज (समिति कुरोलु) ने बेस्ट डेब्यू एक्टर का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा, नंद किशोर येमानी को उनकी फिल्म 35 ओका चिन्ना कथा के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।
