अल्लू अर्जुन ने अस्पताल जाकर भगदड़ में घायल हुए बच्चे से की मुलाकात, यूजर्स पूछ रहे हैं सवाल

अल्लू अर्जुन ने आखिरकार भगदड़ में घायल हुए बच्चे से मुलाकात कर ली है। बच्चे की तबीयत को लेकर और अल्लू अर्जुन के इस प्राइवेट योजना का पता मीडिया को कैसे चला इस पर अब सोशल मीडिया में यूजर्स सवाल पूछ रहे हैं।
Allu Arjun Visited KIMS Hospital to meet injured child
केआईएमएस अस्पताल पहुंचे अल्लू अर्जुन 
Published on
Updated on

मुंबई: पुष्पा 2 की प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर के बाहर हुई भगदड़ में रेवती भास्कर नाम की महिला की मौत हो गई थी और मृतक महिला का बेटा श्रीतेज (उम्र 8 साल) बुरी तरह से जख्मी हो गया था। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही थी लेकिन 20 दिन बाद उसकी सेहत में सुधार आया और अल्लू अर्जुन ने अब घायल बच्चे से मुलाकात की है। पुलिस ने अल्लू अर्जुन को अपने दौरे को गोपनीय रखने की सलाह दी थी। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर यह सवाल पूछा जा रहा है कि इस दौर की खबर मीडिया को कैसे लगी। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लोग बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में भी सवाल पूछ रहे हैं कि वह अब कैसा है।

सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वह अस्पताल (KIMS Hospital Hyderabad) के परिसर में प्रवेश करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ पुलिस भी मौजूद है और कुछ लोग भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने कुछ समय पहले ही घायल बच्चे से मुलाकात करने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया था। लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें शर्त के साथ घायल बच्चे से मुलाकात करने की इजाजत दी और यह कहा कि उन्हें अपना दौरा गोपनीय रखना होगा।

खबर के मुताबिक अल्लू अर्जुन ने घायल बच्चे से मुलाकात की और आधा घंटा घायल बच्चों के साथ बिताया। इस दौरान अल्लू अर्जुन ने उससे क्या बात की इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का वीडियो जब जारी हुआ तब यह पता चला कि उन्होंने घायल बच्चे से मुलाकात कर ली है। सोशल मीडिया पर अब अल्लू अर्जुन की तारीफ की जा रही है और कहा जा रहा है कि आखिरकार उन्होंने घायल बच्चे से मुलाकात की है। इससे पता चलता है कि उनके अंदर पीड़ित परिवार को लेकर संवेदना है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग यह सवाल भी पूछते हुए नजर आए हैं कि अब बच्चे की तबीयत कैसी है। आपको बता दें कि घायल बच्चा अभी अस्पताल में मौजूद है और उसकी तबीयत में तेजी से सुधार दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com