-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Salman Khan Galaxy Apartment Upgraded With Bullet Proof Glass Installed In Balcony And Window
ईद और जन्मदिन पर बुलेट प्रूफ शीशे के पीछे होंगे सलमान खान, सुरक्षा के लिए घर की हुई किलाबंदी
- Written By: अनिल सिंह
सलमान खान की सुरक्षा को और कड़ा करने के लिए उनके घर की किलाबंदी कर दी गई है। बालकनी पर बुलेट प्रूफ शीशे लगाए गए हैं, ताकि इत्मीनान से वह ईद और जन्मदिन के मौके पर फैंस से रूबरू हो सकें।

बुलेट प्रूफ शीशों से हुई सलमान खान के घर की किलाबंदी
मुंबई: अपने ही घर की बालकनी में अगर कोई ना जा सके तो इससे बड़ा खौफ और क्या होगा, कुछ ऐसी ही मजबूरी से बॉलीवुड के भाईजान बीते दिनों गुजर रहे थे। लेकिन इसका भी तोड़ निकल आया है। सलमान खान के घर को बुलेट प्रूफ बनाने की कोशिश की गई है। जिस बालकनी से वह फैंस का अभिवादन स्वीकार करते थे अब उसे बुलेट प्रूफ शीशे से ढक दिया गया है। रविवार को खबर आई थी कि सलमान खान की घर का रिनोवेशन चल रहा है। खिड़कियों को बदला जा रहा है। बालकनी की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें बुलेट प्रूफ शीशा दिखाई दे रहा है। मतलब अब सलमान खान बालकनी में सुकून के पल बिता सकते हैं और ईद, जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार कर सकते हैं।
सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। वहीं वह बिग बॉस की शूटिंग में भी हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच बिश्नोई गैंग की तरफ से मिली धमकियां ने उन्हें बीते साल काफी परेशान किया था। साल 2024 में सलमान खान को लगातार धमकियां मिलती रही। 2024 में ही अप्रैल के महीने में उनके घर पर फायरिंग की घटना हुई और 2024 में ही उनके करीबी माने जाने वाले बाबा सिद्दीकी की निर्मम हत्या की गई। इन सभी वारदातों ने सलमान खान और उनके परिवार को भी खौफ में डाल दिया था।
ये भी पढ़ें- स्पाइडर मैन कपल ने की सगाई, इंगेजमेंट में घर वाले भी नहीं थे मौजूद
सम्बंधित ख़बरें
Sangeeta Bijlani: सलमान के साथ छप गए थे शादी के कार्ड, फिर क्यों टूटा रिश्ता; ब्रेकअप के बाद भी कायम है दोस्ती
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
सलमान खान की ‘सुल्तान’ के लिए पहली पसंद थीं कंगना रनौत, जानें आखिर क्यों ठुकरा दिया था सुपरहिट फिल्म का ऑफर
The Alliance Show: ‘नो टैग्स, नो बैगेज’… आखिर क्यों ‘द अलायंस’ में उतरे सोहेल खान? सलमान ने किया सपोर्ट
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ाया गया। आपको बता दें कि सलमान खान को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से वाय प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद इसमें सुरक्षा का एक और घेरा बढ़ाया गया है। वहीं उनके घर पर भी सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महाराष्ट्र सरकार की तरफ से मिली सरकारी सुरक्षा के अलावा भी सलमान खान की अपनी खुद की सुरक्षा प्रणाली है, जिसे बॉडीगार्ड शेरा हैंडल करते हैं। अब उनके घर में भी मौजूदा हालात को देखकर बड़ी तब्दीलियां की गई है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि 2025 सुरक्षा के लिहाज से सलमान खान के लिए अच्छा साल साबित होगा।
Salman khan galaxy apartment upgraded with bullet proof glass installed in balcony and window
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भरत तिवारी की मां की बिगड़ी तबियत, अनशन के पहले दिन ही हालत हुई खराब, SDPO ने 6 गवाहों को भेजा समन
Jul 10, 2026 | 08:57 AMगोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AMJagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य
Jul 10, 2026 | 08:57 AMमहाराष्ट्र में नई राजनीतिक हलचल: एकनाथ शिंदे के कक्ष में शरद पवार ने की बैठक, संजय राऊत ने उठाए विश्वसनीयता
Jul 10, 2026 | 08:56 AMछत्रपति संभाजीनगर में सनसनी, सिगरेट विवाद ने लिया खूनी मोड़, हिरासत में नाबालिग; व्यक्ति की मौत
Jul 10, 2026 | 08:49 AMSheikh Hasina Extradition: शेख हसीना प्रत्यर्पण पर बांग्लादेश की विदेश मंत्री का बड़ा बयान
Jul 10, 2026 | 08:48 AMदतिया उपचुनाव: जिला कांग्रेस की मीटिंग में बनी रणनीति, पूर्व मंत्री बोले- कार्यकर्ताओं के दम पर जीतेगी पार्टी
Jul 10, 2026 | 08:37 AMवीडियो गैलरी

‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM














