टोक्यो में दिखा अल्लू अर्जुन का ग्लोबल स्टारडम, एक्टर से मिलकर जापानी फैन हुईं इमोशनल, वीडियो हुआ वायरल

Allu Arjun Japan Fan Video: ‘पुष्पा 2’ के प्रमोशन के दौरान टोक्यो में अल्लू अर्जुन से मिलकर जापानी फैन भावुक हो गई। एक्टर की सादगी और ग्लोबल फैन फॉलोइंग ने सबका दिल जीत लिया।
Allu Arjun, अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन जापान इमोशनल वीडियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Allu Arjun Tokyo Fan Meet: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि वह इंटरनेशनल लेवल पर भी एक बड़ा नाम बन चुके हैं। इसका ताजा उदाहरण जापान से सामने आया है, जहां टोक्यो में हुई एक घटना ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यह वाकया एक बार फिर साबित करता है कि अल्लू अर्जुन का स्टारडम सीमाओं से परे है।

दरअसल, 16 जनवरी को अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ जापान में रिलीज की गई। इस खास मौके पर फिल्म के प्रमोशन के लिए अल्लू अर्जुन अपने पूरे परिवार के साथ टोक्यो पहुंचे थे। इसी दौरान एक मीट-एंड-ग्रीट इवेंट में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिल छू लिया।

वायरल हुआ जापानी फैन का इमोशनल वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन फैंस से बातचीत कर रहे हैं। तभी उनकी नजर भीड़ में खड़ी एक जापानी फैन पर पड़ती है। अल्लू अर्जुन खुद आगे बढ़कर उस फैन के पास जाते हैं, मुस्कुराते हुए उसका अभिवादन करते हैं और उससे हाथ मिलाते हैं।

बस यही पल उस फैन के लिए बेहद खास बन जाता है। अल्लू अर्जुन से इतनी नजदीक से मिलते ही वह भावुक हो जाती है और फूट-फूटकर रोने लगती है। उसकी सहेली और आसपास खड़े लोग उसे संभालने की कोशिश करते हैं, लेकिन फैन लगातार सिसकती रहती है। यह वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर हुई अल्लू अर्जुन की तारीफ

इस वीडियो को इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर कंचन और पृथ्वी ने शेयर किया था, जो खुद भी जापान में आयोजित इस फैन मीट का हिस्सा थीं। वीडियो सामने आते ही फैंस ने अल्लू अर्जुन की सादगी, विनम्रता और अपने चाहने वालों के प्रति सम्मान की जमकर तारीफ की। लोगों का कहना है कि यही वजह है जो अल्लू अर्जुन को एक सच्चा ग्लोबल स्टार बनाती है।

परिवार के साथ जापान ट्रिप एन्जॉय कर रहे हैं एक्टर

वर्क के साथ-साथ अल्लू अर्जुन जापान में अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम भी बिता रहे हैं। उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी लगातार इंस्टाग्राम पर ट्रिप की खूबसूरत झलकियां शेयर कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह परिवार मकर संक्रांति से पहले हैदराबाद से जापान रवाना हुआ था और एक हफ्ते से ज्यादा समय से वहां ठहरा हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com