Alka Yagnik Career: 10 साल की उम्र में राज कपूर ने पहचाना टैलेंट, ऐसे शुरू हुआ अलका याग्निक का सफर
Alka Yagnik Songs: अलका याग्निक ने कम उम्र में करियर शुरू कर ‘एक दो तीन’ जैसे सुपरहिट गानों से पहचान बनाई। 22 हजार गानों के साथ उन्होंने रिकॉर्ड कायम किए। यूट्यूब पर भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है।
- Written By: सोनाली झा
अलका याग्निक (फोटो- सोशल मीडिया)
Alka Yagnik Birthday Special Story: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अलका याग्निक का आज 60वां जन्मदिन है। अलका याग्निक का जन्म 20 मार्च 1966 में कोलकाता में हुआ था। अलका को संगीत की शुरुआती शिक्षा उनकी मां शुभा याग्निक से मिली, जो खुद शास्त्रीय गायिका थीं। महज छह साल की उम्र में उन्होंने आकाशवाणी के लिए गाना शुरू कर दिया था।
अलका याग्निक 10 साल की उम्र में मुंबई पहुंचीं, जहां राज कपूर ने उनके टैलेंट को पहचानकर संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से मिलवाया। इसके बाद फिल्मों में उनका सफर शुरू हुआ। अलका याग्निक को असली पहचान तेजाब के सुपरहिट गाने एक दो तीन से मिली, जिसमें माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। दिलचस्प बात यह है कि इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान अलका को तेज बुखार था, लेकिन उनकी आवाज़ में ऐसा जादू था कि यह गाना आज भी लोगों की जुबां पर है।
देश ही नहीं, विदेशों में भी दीवानगी
अलका याग्निक को एक दो तीन गाने के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। अलका याग्निक की आवाज़ की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही। पाकिस्तान सहित कई देशों में उनके गानों को बेहद पसंद किया जाता है। यहां तक कि ओसामा बिन लादेन के ठिकानों से भी उनके गानों की रिकॉर्डिंग मिलने की बात सामने आई थी, जो उनकी वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
Thalapathy Vijay बने पुष्पाराज, तृषा कृष्णन के बर्थडे पर बदली सियासत, पुष्पा 2 से मिलती दिखी चुनावी कहानी
अलका याग्निक की निजी जिंदगी
अलका याग्निक की निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही है। उन्होंने नीरज कपूर से लव मैरिज की, लेकिन अपने करियर को प्राथमिकता देने के लिए दोनों लंबे समय तक अलग-अलग शहरों में रहे। जहां अलका मुंबई में रहीं, वहीं उनके पति शिलॉन्ग में बिजनेस करते रहे। बावजूद इसके, उनका रिश्ता मजबूत और खुशहाल बना रहा।
रिकॉर्ड और अवॉर्ड्स की लंबी फेहरिस्त
अलका याग्निक ने 25 भाषाओं में करीब 22,000 गाने गाए हैं। उन्हें दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड और सात फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं। कुछ कुछ होता है और हम हैं राही प्यार के जैसी फिल्मों के गानों के लिए उन्हें खास पहचान मिली। साल 2022 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार उनके गानों को यूट्यूब पर 15 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। वहीं 2024 में वह यूट्यूब के ग्लोबल म्यूजिक चार्ट में टॉप पर रहीं। आज भी उनके गानों को हर हफ्ते करोड़ों व्यूज मिलते हैं।
