Alka Yagnik Birthday: अलका याग्निक को 14 साल उम्र में मिला था पहला ब्रेक, इस गाने से मिली पहचान
अलका याग्निक ने महज 6 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। अलका आकाशवाणी कोलकाता में गाने लगी थीं। अलका का गाने का सफर 90 के दशक में शुरू हुआ था। अलका जब 14 साल की थी तब उन्हें अपना पहला सिंगिंग ब्रेक मिला था।
- Written By: सोनाली झा
अलका याग्निक (सोर्स - सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अलका याग्निक का आज 59वां जन्मदिन है। अलका याग्निक का जन्म 20 मार्च 1966 में कोलकाता में हुआ था। अलका की मां शुभा याग्निक एक शास्त्री संगीतकार थी और घर में संगीत का माहौल होने के कारण अलका की भी रूचि संगीत में आ गई। अलका ने महज 6 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। अलका आकाशवाणी कोलकाता में गाने लगी थीं।
अलका का फिल्मो में गाने का सफर 90 के दशक में शुरू हुआ था। अलका जब महज 14 साल की थी तब उन्हें अपना पहला सिंगिंग ब्रेक मिला था। बॉलीवुड में फिल्म ‘पायल की झंकार’ में सिंगर ने अपना पहला गाना गाया था ‘थिरकत अंग लचक झुकी’ गाना और उसके तुरंत बात अलका को मिल गया उनका दूसरा गाना मिला।
फिल्म ‘लावारिस’ में अलका ने गाया था ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है’ तब अलका महस 15 साल की थी और ये गाना सुपर हिट हुआ था उस वक़्त और वो साल था 1981। लेकिन इतना सुपर हिट गाना गाने के बाद भी अलका का सफर आसान नहीं हुआ, क्योंकि अगला गाना उन्हें सन 1988 में फिल्म ‘तेजाब’ में मिला। इस फिल्म में उन्होंने ‘एक दो तीन’ गाना गाया था। जिसके बाद अलका को आखिरकार प्लेबैक सिंगर के रूप में पहचान मिली।
सम्बंधित ख़बरें
Raja Shivaji Collection: रितेश देशमुख की राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 85 करोड़ के करीब पहुंची कमाई
Amitabh Bachchan Blog: अमिताभ बच्चन ने हेल्थ अपडेट के बीच लिखी कविता, फैंस बोले- शहंशाह हमेशा मजबूत
Mouni Roy Look: बैकलेस गाउन में कान्स रेड कार्पेट पर छाईं मौनी रॉय, रॉयल ब्लू आउटफिट में दिखीं बेहद एलिगेंट
पैपराजी की हरकत पर भड़के Salman Khan, सोशल मीडिया पर दी सख्त चेतावनी, फैंस ने किया सपोर्ट
अलका ने अब तक 20,000 गाने गाए हैं, लेकिन अब उन्होंने गाना गाना छोड़ दिया है। जिसकी वजह वो सिंगिंग में आई हुई बदलाव को मानती है, अलका के हिसाब से जो गाने 90 के दशक में बनते थे अब वैसे गाने नहीं बनते। अलका की शादीशुदा ज़िन्दगी कुछ भी कुछ खास अच्छी नहीं रही। साल 1989 में अलका ने नीरज कपूर से शादी कर ली थी लेकिन पिछले 31 साल से अपने पति से अलग रह रही हैं।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अलका याग्निक से शादी करने के बाद नीरज ने अपना बेस मुंबई शिफ्ट कर लिया, लेकिन यहां उन्हें बड़ा नुकसान हुआ। इस पर अलका ने खुद नीरज को शिलॉन्ग वापस शिफ्ट होने कहा। ऐसे में पिछले 31 सालों से नीरज कपूर और अलका याग्निक ने अपना लॉन्ग डिस्टेंस रिश्ता कायम रखा है। बस दोनों काम के सिलसिले में दूर रहते हैं।बता दें कि नीरज का बिजनेस शिलॉन्ग बेस्ड है, इसलिए दोनों अलग रहते हैं।
