आलिया भट्ट के हैंडबैग में नहीं होता है उनका सामान, बेटी राहा और पति रणबीर कपूर की चीजों से रहता है फुल
- Written By: संदीप पांडे
Photo Credit - Social Media
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जहां एक तरफ मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में आलिया रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म 28 जुलाई, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने अपनी इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। दोनों ने फिल्म के प्रमोशन में भी कोई कसर नहीं छोड़ा है। करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की 25 जुलाई को स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें कई सितारों ने शिरकत की थी। वहीं प्रीमियर के दौरान आलिया भट्ट ने इंटरव्यू में अपने हैंडबैग से जुड़े खुलासे किए साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह पति रणबीर कपूर से मिले खास गिफ्ट को हमेशा अपने साथ रखती हैं।
आलिया भट्ट ने वोग के साथ एक वीडियो में खुलासा की कि यात्रा के दौरान आलिया भट्ट का हैंडबैग उनका होते हुए भी उनका नहीं रहता है क्योंकि उसपर उनकी लाडली बेटी राहा कपूर का कब्जा रहता है। यात्रा के समय आलिया भट्ट के हैंडबैग में उनके पासपोर्ट के अलावा ज्यादातर चीजें राहा की ही होती हैं। एक्ट्रेस का हैंडबैग राहा की नैपकिन, एक जोड़ी एक्सट्रा मोजे, बच्चों वाली छोटी बुक, दस्ताने और खिलौनों से फुल रहता है। आलिया ने वीडियो में यह भी बताया कि उनके पास हर समय एक डोंगल रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
Ramayana Look Controversy: ‘रामायण’ के मॉडर्न लुक पर क्यों मचा विवाद? डिजाइनर्स ने बताया इसके पीछे की असली वजह
लव एंड वॉर के क्लाइमैक्स की तैयारी शुरू, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल शूट करेंगे भव्य वॉर सीक्वेंस
मैंने बहुत कुछ झेला है… रामायण ट्रोलिंग के बीच सुर्खियों में साई पल्लवी, पुराने इंटरव्यू ने बटोरी लाइमलाइट
‘रामायण’ रिलीज से पहले विवादों में, रामलीला महासंघ ने ट्रेलर पर उठाए सवाल, मेकर्स को दी चेतावनी
आलिया भट्ट ने आगे खुलासा करते हुए बताया कि वो हमेशा अपने पास पति रणबीर कपूर की दी हुई गोल्डन ब्रेसलेट रखती हैं। जिसे रणबीर कपूर ने आलिया के बर्थडे पर उन्हें गिफ्ट किया था। आलिया भट्ट ने बताया कि वो इस ब्रेसलेट को खास मौकों पर, कहीं बाहर जाते वक्त या फिर लंच या डिनर पर जाते वक्त ही पहनती है। एक्ट्रेस शूटिंग के वक्त इस ब्रेसलेट को निकालकर बैग में रखती हैं। बात करें फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ कि तो इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
