धर्मा प्रोडक्शन की अगली फिल्म में इस न्यूकमर के साथ रोमांस करेंगी आलिया भट्ट!
- Written By: सुनीता पांडे
मुंबई: करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर आलिया भट्ट इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इसी बीच खबर आई कि करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म ‘द आर्चीज’ के लिए साइन कर लिया है। बड़ी खबर ये है कि इस फिल्म में आलिया एक न्यूमर वेदांग रैना के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन वसन बाला करेंगे।
वेदांग रैना, सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा जैसे न्यूकमर जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘द आर्चीज’ के साथ डिजिटल दुनिया में एक्टिंग की शुरुआत करने जा रहे हैं। वसन बाला की फिल्म से वेदांग बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। करण और वसन ‘द आर्चीज’ में उनके प्रदर्शन से प्रभावित हुए हैं और दोनों के मुताबिक वो आलिया भट्ट स्टारर में फिट साबित होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ की धमाकेदार वापसी, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बनेंगी पहले एपिसोड की खास मेहमान
ऐल्फा के लिए Alia Bhatt ने ली सबसे ज्यादा फीस, बॉबी देओल और शरवरी वाघ की कमाई को छोड़ा पीछे
Alia Bhatt Post: ऐल्फा टीजर में शरवरी वाघ की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल, आलिया भट्ट ने पोस्ट से दिया जवाब
Alpha Trailer Out: एक्शन अवतार में दिखीं आलिया-शारवरी, ऋतिक रोशन की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच
Kal Jhumka girega 🔊#RockyAurRaniKiiPremKahaani in cinemas July 28♥️ pic.twitter.com/XtyMXy3JTQ — Alia Bhatt (@aliaa08) July 11, 2023
बहरहाल आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में आलिया और रणवीर के साथ धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन अच्छा कलेक्शन कर सकती है।
