‘कॉफी विद करण 7’ में आलिया भट्ट का खुलासा, बताया क्यों पति रणबीर कपूर के साथ नहीं मना पाई थी ‘सुहागरात’
- Written By: उज्वला धारपवार
मुंबई: करण जौहर (Karan Johar) का ‘कॉफ़ी विद करण’ (Koffee With Karan) सीजन 7 दर्शकों के सामने आने के लिए बेताब है। पिछले सीजन की तरह इस सीजन में भी कई बॉलीवुड और साउथ फिल्म सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े राज खोलते दिखाई देंगे। कॉफ़ी विद करण सीजन 7 का पहला प्रोमो रिलीज हो गया है। इस शो में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पहले गेस्ट के तौर पर पहुंचेगे। प्रोमो में आलिया-रणवीर को अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बातें करते हुए दिखाई दिए।
एक मिनट के प्रोमो में करण जौहर ने सीजन के पहले मेहमान के रूप में रणवीर और आलिया का स्वागत किया। इसके बाद आलिया भट्ट ने शो में अपनी सुहागरात के बारे में खुलासा किया। अप्रैल 2022 में रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री ने कहा, ‘सुहागरात जैसी कोई चीज नहीं हुई। हम दोनों थक गए थे।’ वास्तव में, रणवीर को भी आलिया को ‘जीनियस ऑफ द ईयर’ कहते हुए देखा गया था, लेकिन जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा, वह थी शो से रणवीर का वॉकआउट।
ऐसा तब हुआ जब करण जौहर ने आलिया से पूछा कि वह रणवीर और वरुण धवन में से किसके साथ सबसे अच्छी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री साझा करती हैं। इसके बाद आलिया ने वरुण का नाम लिया। फिर क्या था रणवीर ने आलिया को ‘दोस्त के नाम पर कलंक’ तक कह दिया। जाहिर है, कॉफी विद करण सीजन 7 में अपनी अनफ़िल्टर्ड बातचीत के दौरान रणवीर और आलिया ने एक मजेदार समय बिताया।
सम्बंधित ख़बरें
Alpha BO Collection Day 5: ‘अल्फा’ की कमाई में मामूली उछाल, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन
Ananya Panday Bikini Look: बिकिनी लुक में अनन्या पांडे ने बिखेरा ग्लैमर, वेकेशन फोटोज़ हुईं वायरल
Alpha BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फिसली ‘अल्फा’, चौथे दिन की कमाई ने बढ़ाई टेंशन
Happy Birthday Ranveer Singh: ‘शेर ए बलोच’… रणवीर सिंह के लिए अर्जुन रामपाल का दमदार बर्थडे मैसेज
बता दें, रणवीर और आलिया के अलावा, शाहिद कपूर, अक्षय कुमार, सामंथा रूथ प्रभु, विजय देवरकोंडा, सारा अली खान, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, जान्हवी कपूर, टाइगर श्रॉफ, अनन्या जैसी सेलेब्स इस सीजन में दिखाई देंगे।
