बेटी राहा संग जल्दी नए घर में शिफ्ट होंगे रणबीर-आलिया, एक साथ मनाएंगे दिवाली
- Written By: सोनाली झा
मुंबई: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया घर बनकर लगभग तैयार हो गया है। इस घर में कपल अपनी बेटी राहा के साथ प्रवेश करेंगे। काफी समय से बांद्रा के रिहायशी इलाके में कपल के नए घर का कंस्ट्रक्शन चल रहा है। अब बस घर का फिनिशिंग चल रही है, जिसमें लगभग एक महीने का समय लगेगा। इस घर को लेकर कपल ने काफी सुर्खियां बटोरी।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अक्सर नए घर का काम देखने जाते रहते हैं। कई बार एक्ट्रेस नीतू कपूर को भी नए घर के कंस्ट्रक्शन का काम चेक करते हुए देखा गया। हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि कपल के नए घर का नाम राहा कपूर के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही इस घर की कीमत भी 200 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई थी।
बता दें कि ये नया बंगला रणबीर और आलिया के साथ नीतू कपूर के लिए काफी मायने रखता है। इस बंगले का नाम रणबीर कपूर की दादी के नाम पर कृष्णा राज रखा गया था। यह बंगला पहले रणबीर के दादा राज कपूर और दादी कृष्णा राज का था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद 1980 में यह बंगला राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू कपूर को मिल गया। इसी बंगले में रणबीर और रिद्धिमा का जन्म हुआ और यहीं पर वो पले-बढ़े।
सम्बंधित ख़बरें
Ramayana Look Controversy: ‘रामायण’ के मॉडर्न लुक पर क्यों मचा विवाद? डिजाइनर्स ने बताया इसके पीछे की असली वजह
लव एंड वॉर के क्लाइमैक्स की तैयारी शुरू, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल शूट करेंगे भव्य वॉर सीक्वेंस
मैंने बहुत कुछ झेला है… रामायण ट्रोलिंग के बीच सुर्खियों में साई पल्लवी, पुराने इंटरव्यू ने बटोरी लाइमलाइट
‘रामायण’ रिलीज से पहले विवादों में, रामलीला महासंघ ने ट्रेलर पर उठाए सवाल, मेकर्स को दी चेतावनी
रणबीर-आलिया का वर्कफ्रंट
रणबीर कपूर नितेश के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल के सीक्वल एनिमल पार्क में डबल रोल में दिखाई देंगे। संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर और आलिया लीड रोल में मौजूद हैं। आलिया भट्ट जल्द फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आएंगी। ये फिल्म 27 सितंबर 2024 रिलीज होगी। इसके अलावा वह बैजू बावरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे।
