Deb Mukherjee Funeral: बर्थडे पार्टी को अधूरा छोड़ देब मुखर्जी के अंतिम संस्कार में पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Cancelled Birthday Party अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी के निधन की वजह से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम दर्शन करने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी पहुंचे।
- Written By: अनिल सिंह
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कैंसिल की बर्थडे पार्टी, देब मुखर्जी के अंतिम दर्शन को पहुंचे मुंबई
Deb Mukherjee Funeral: अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी के निधन की खबर सुनते ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों उनका अंतिम दर्शन करने मुंबई उनके घर पहुंचे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को जब देव मुखर्जी के निधन की खबर मिली तो वह अलीबाग में आलिया के बर्थडे पार्टी की तैयारी में जुटे हुए थे। आलिया भट्ट का बर्थडे मनाने कपल अलीबाग गया हुआ था। लेकिन देब मुखर्जी के निधन की खबर सुनने के बाद वह बर्थडे सेलिब्रेशन को अधूरा छोड़कर ही मुंबई वापस लौट आए हैं।
2 दिन पहले ही आलिया भट्ट के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अलीबाग के लिए रवाना हो गए थे। लेकिन उन्हें बीच में ही मुंबई वापस लौटना पड़ा। आलिया भट्ट का जन्मदिन 15 मार्च को है और उससे पहले ही कपल मुंबई में प्री बर्थडे सेलिब्रेशन मना कर अलीबाग के लिए रवाना हुआ था और बर्थडे मनाए बिना ही वो वापस मुंबई लौट आए हैं। देब मुखर्जी का निधन 83 साल की उम्र में हुआ। देब मुखर्जी का अंतिम संस्कार 14 मार्च को पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- आमिर खान और गौरी स्प्रैट के रिश्ते पर बोली बहन निखत, दोनों की जोड़ी…
देब मुखर्जी बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर अयान मुखर्जी के पिता थे। अयान मुखर्जी ने ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘वेकअप सीड’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी फ़िल्में बनाई है और सभी फिल्मों में रणबीर कपूर नजर आए हैं। ब्रह्मास्त्र फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में थी। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कपूर खानदान का मुखर्जी परिवार के साथ गहरा नाता रहा है और यही कारण है कि देब के निधन की खबर सुनते ही आलिया भट्ट ने अपना बर्थडे छोड़कर मुंबई वापस आने में जरा भी वक्त नहीं लगाया। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों देव मुखर्जी का अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे हैं।
