‘अल्फा’ में दिखेगा आलिया भट्ट और शरवरी का दमदार एक्शन अवतार, रिलीज डेट का हुआ ऐलान
Alia Bhatt And Sharvari Film Alpha: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक्शन-स्पाई फिल्म अल्फा 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
- Written By: सोनाली झा
आलिया भट्ट और शरवरी (फोटो-सोशल मीडिया)
Alia Bhatt Alpha Release Date: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेत्री शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित एक्शन-स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। लंबे इंतजार के बाद अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आलिया भट्ट ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में उनका घायल और इंटेंस लुक नजर आ रहा है। इसमें आलिया के चेहरे का सिर्फ एक हिस्सा और उनकी आंख दिखाई दे रही है, जो फिल्म के रहस्यमय और एक्शन से भरपूर अंदाज की झलक देता है। ब्लैक और मेटैलिक गोल्ड टोन में तैयार किए गए इस स्लीक पोस्टर में ग्रीक लेटर ‘A’ को खास अंदाज में दिखाया गया है।
आलिया भट्ट की फिल्म
पोस्टर पर फिल्म के टाइटल के साथ कलाकार अनिल कपूर और बॉबी देओल के नाम भी नजर आते हैं। पोस्ट शेयर करते हुए आलिया ने लिखा कि अल्फा 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मिलते हैं थिएटर में। फिल्म शिव रवैल के निर्देशन में बन रही है और इसे मशहूर प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहा है। खास बात यह है कि यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Varun Dhawan के करियर की सबसे बड़ी गलती, 400 करोड़ की फिल्म छोड़ने पर किया अफसोस
Dhurandhar 2 ने रचा नया रिकॉर्ड, ओटीटी पर स्ट्रीम होने के बावजूद सिनेमाघरों में जुट रही दर्शकों की भीड़
Shraddha Kapoor New Movies: स्त्री 2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर होगा श्रद्धा का राज? इन फिल्मों पर टिकी सबकी निगाहें
Lock Upp Season 2: चार साल बाद लौट रहा है कंगना रनौत का विवादित रियलिटी शो, सामने आई रिलीज डेट
मजबूत स्टारकास्ट से बढ़ी उम्मीदें
इस यूनिवर्स में पहली बार महिला-प्रधान कहानी को केंद्र में रखा गया है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ दो जासूसों के किरदार में नजर आएंगी, जो खतरनाक मिशनों को अंजाम देती दिखाई देंगी। हाई-वोल्टेज एक्शन और रोमांच से भरपूर इस कहानी में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है। आलिया और शरवरी के अलावा इसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इन कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
टाइगर से शुरू हुआ था स्पाई यूनिवर्स
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री कटरीना कैफ की फिल्म एक था टाइगर से हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इसके बाद इस यूनिवर्स में कई सफल फिल्में शामिल होती चली गईं। बताया जा रहा है कि पहले फिल्म ‘अल्फा’ को क्रिसमस 2025 पर रिलीज करने की योजना थी। बाद में इसे 17 अप्रैल 2026 तक शिफ्ट कर दिया गया था। हालांकि, फिल्म के वीएफएक्स और विजुअल इफेक्ट्स को बेहतर बनाने के लिए मेकर्स ने रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया।
इन फिल्मों में भी नजर आएंगी आलिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही मशहूर निर्देशक भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे बड़े सितारे दिखाई देंगे। फिलहाल फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि बड़े पर्दे पर ‘अल्फा’ बनकर आलिया भट्ट किस तरह का एक्शन अवतार दिखाती हैं।
