अलाना पांडे की गोद भराई में छाईं अनन्या पांडे की 'आंटी' वाली टीशर्ट, अहान पांडे भी दिखे बेहद खुश

Alanna Panday Second Baby: अलाना पांडे दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उनकी गोद भराई में अनन्या पांडे और अहान पांडे शामिल हुए। अनन्या ने 'आंटी' लिखी टीशर्ट पहनी, जबकि अहान ने अंकल की ड्यूटी निभाई।
Alanna Panday Baby Shower
अलाना पांडे, अनन्या पांडे और अहान पांडे(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अलाना पांडे दूसरी बार मां बनने वाली हैं और हाल ही में उनकी गोद भराई की रस्म हुई।

  • अलाना ने सोशल मीडिया पर बेबी शावर की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

  • अनन्या पांडे ने 'आंटी' लिखी टीशर्ट पहनकर सबका ध्यान खींचा।

Alanna Panday Baby Shower: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हाल ही में अलाना की गोद भराई की रस्म हुई, जिसमें उनके परिवार के लोग शामिल हुए। इस खास मौके की कई तस्वीरें अलाना ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में अनन्या पांडे और 'सैयारा' फेम अहान पांडे भी नजर आ रहे हैं। दोनों अपने परिवार में आने वाले नन्हे मेहमान को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दिए।

अलाना पांडे ने बेबी शावर की तस्वीरें शेयर करते हुए एक मजेदार कैप्शन लिखा कि आंटी और अंकल ड्यूटी पर। और आखिर तक तो रिवर हम सबसे परेशान हो चुका था।, दरअसल, रिवर अलाना और उनके पति इवोर मैकक्रे के बेटे का नाम है। तस्वीरों में परिवार के सदस्य रिवर को गोद में लेकर उसके साथ तस्वीरें खिंचवाते दिखाई दे रहे हैं।

अनन्या पांडे और अलाना पांडे की बॉन्डिंग

अनन्या पांडे अपनी कजन अलाना के काफी करीब हैं। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। गोद भराई के दौरान अनन्या ने ऐसी टीशर्ट पहनी थी, जिस पर 'आंटी' लिखा हुआ था। वहीं, अहान पांडे भी अपने परिवार के इस खास मौके पर खुश नजर आए। अलाना ने उन्हें अंकल की ड्यूटी निभाने वाला बताया। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Alanna Panday Baby Shower
'कॉफी विद करण 9' में सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर की एंट्री, दोनों की पुरानी फिल्मों की यादें होंगी ताजा
Alanna Panday Baby Shower Photo
अहान पांडे और अनन्या पांडे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

2023 में हुई थी अलाना और इवोर की शादी

अलाना पांडे ने साल 2023 में इवोर मैकक्रे के साथ शादी की थी। इसके बाद 2024 में दोनों बेटे रिवर के माता-पिता बने। अब यह कपल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है। बेबी शावर की तस्वीरों में अलाना और इवोर के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को बधाइयां दे रहे हैं और आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं भी भेज रहे हैं।

कौन हैं अलाना पांडे

अलाना पांडे अभिनेता चंकी पांडे के छोटे भाई चिक्की पांडे की बेटी हैं। जहां उनकी कजन अनन्या पांडे बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हैं, वहीं अहान पांडे ने फिल्म 'सैयारा' से चर्चा बटोरी। अलाना सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। वह अपने पति इवोर के साथ अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रहती हैं और सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी झलकियां साझा करती रहती हैं। अब उनके परिवार को दूसरे बच्चे के आने का इंतजार है।

Navbharat Live
navbharatlive.com