अक्षय कुमार के बेटे आरव का कजिन नाओमिका के साथ वाली सेल्फी हुई वायरल, यूजर्स ने कही ये बात…
- Written By: अनाया.शर्मा
Photo - Instagram
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle) के बेटे आरव भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहन नाओमिका सरन के साथ एक तस्वीर शेयर की।आरव 20 साल के हैं, जबकि नाओमिका, जो 18 साल की हैं। नाओमिका ट्विंकल की बहन और पूर्व अभिनेता रिंकी खन्ना (Rinke Khanna) की बेटी हैं।
शनिवार को नाओमिका ने आरव के साथ फोटो शेयर करके कैप्शन में एक शेल इमोजी पोस्ट किया।आरव इस तस्वीर में एक इंडिगो शर्ट और एक यूनिक नेकलेस में नजर आ रहे हैं, वहीं नाओमिका ने एक सफेद ड्रेस और एक लॉकेट पहना हुआ है।उनके फॉलोअर्स ने उनकी इस फोटो को खूब पसंद किया है। एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘मैं चाहता हूं कि ये दोनों एक्टिंग शुरू करें।’ एक अन्य ने लिखा, ‘कजंस जो साथ खेलते हैं, साथ रहते हैं।’ एक और ने कहा, ”आप दोनों की आंखें बहुत खूबसूरत हैं…” एक शख्स ने उन्हें ”मेरे फेवरेट भाई बहन” भी कहा. कई फैंस उन्हें ‘क्यूट’ भी कह रहें हैं।
नाओमिका रिंकी खन्ना और समीर सरन की बेटी हैं। रिंकी एक्टर राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और उनकी पत्नी, अनुभवी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की छोटी बेटी हैं। रिंकी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1999 में फिल्म ‘प्यार में कभी कभी’ के साथ की थी और फिल्म ‘जिस देश में गंगा रहता है, मुझे कुछ कहना है, ये है जलवा, झंकार बीट्स और चमेली जैसी फिल्मों में काम किया है। ट्विंकल की तरह उन्होंने भी फिल्में छोड़ दी और फिलहाल अपने परिवार के साथ लंदन में रहती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
June 2026 Release: जून में सिनेमा का होगा बड़ा धमाका, पेड्डी से वेलकम टू द जंगल तक, रिलीज होंगी ये फिल्में
Bobby Deol ने शेयर किया ‘अल्फा’ में काम करने का अनुभव, बोले- आलिया भट्ट हर सीन की पूरी तैयारी करके आती थीं
Akshara Singh Song: घिस घिस घिस की सफलता से गदगद हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- हर शुभकामना सीधे दिल तक पहुंची
नीट यूजी पेपर लीक मामले पर सरकार को घेरने के बाद ट्रोल हुए Vishal Dadlani, अब इंडियन आइडल पर दिया बड़ा बयान
आरव को हाल ही में लंदन (London) जाने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। वह पिछले साल न्यू ईयर की छुट्टियों में और अपनी मां के जन्मदिन के लिए गोवा नजर आये थे। गोवा में सेलिब्रेशन के लिए अभय अपने पुरे परिवार के साथ शामिल हुए थे।अक्षय पिछले साल एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था कि अभय को फिल्मों में या अभिनेता बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है।वह सिर्फ अपना काम करना चाहता है। वह पढ़ाई करना चाहता है या अपनी फैशन डिजाइनिंग करना चाहता है।”
